Four Former Mayors Will Tell The Achievement : भाजपा उम्मीदवार को समर्थन के लिए पूर्व महापौर अपने विकास गिनाएंगे

कैलाश विजयवर्गीय, केएम मोघे, उमाशशि और मालिनी गौड़ को ये काम सौंपा

618
Opinion Poll

Indore : नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा अपने चार पूर्व महापौर के जरिए अपनी उपलब्धियां जन-जन तक पहुंचाएगी। इसके तहत पूर्व महापौर मालिनी गौड़ ने गुरुवार को अपने कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाई। इसके बाद अब महापोए रहे कैलाश विजयवर्गीय, उमाशशि शर्मा और कृष्णमुरारी मोघे अपने कार्यकाल की उपलब्धियों पर प्रेस कांफ्रेस करेंगे।

इस अभियान का आशय शहर के विकास की कहानी बता है कि इंदौर का विकास आसानी से नहीं हुआ। इसके लिए भाजपा को दो दशक तक संघर्ष करना पड़ा है। पूर्व महापौर यह भी बताएंगे कि हर उपलब्धि उन्हें कितना संघर्ष करना पड़ा।

इस बार नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा उम्मीदवार पुष्यमित्र भार्गव की पहचान को लेकर संकट खड़ा हो गया है। भाजपा अपने पूर्व महापौरों के जरिए उसे मजबूती देने की कोशिश कर रही है।

मंगलवार को शिवराज सिंह चौहान ने भी ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में इंदौर में भाजपा के पिछले 20 साल में चार महापौर रहे कैलाश विजयवर्गीय, उमाशशि शर्मा, कृष्णमुरारी मोघे और मालिनी गौड़ के कार्यकाल में हुए विकास का ही उल्लेख किया।

कैलाश विजयवर्गीय के कार्यकाल को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा था कि तब तो और भी मुश्किलें थी। क्योंकि, तब प्रदेश में कांग्रेस की सरकार थी।

मुख्यमंत्री ने यह बात संक्षेप में कही थी, पर इसके पीछे मुख्य उद्देश्य भाजपा के पूर्व महापौरों की उपलब्धियों को एक बार फिर जनता के सामने लेकर भाजपा के उम्मीदवार पुष्यमित्र भार्गव को ताकत देना है। उसी के मद्देनजर गुरुवार को मालिनी गौड़ ने अपनी पांच साल की उपलब्धियों का विस्तृत ब्यौरा मीडिया के सामने रखा!

महापौर और परिषद भाजपा की बने

मुख्यमंत्री ने फिर इस बात पर जोर दिया कि महापौर और परिषद दोनों भाजपा की ही बनना चाहिए। क्योंकि, प्रदेश और केंद्र में भाजपा की सरकार है। ऐसे में अगर गड़बड़ी हुई, तो इंदौर का विकास रुक जाएगा। मुख्यमंत्री की इस घोषणा को देखते हुए पार्टी चुनाव प्रचार के बचे दिनों में पूर्व महापौरों की उपलब्धियों को उन्हीं महापौरों के जरिए सामने लाएगी, जिससे मतदाताओं का झुकाव भाजपा की तरफ बन सके।