पदोन्नति बगैर रिटायर हो गए उद्यानिकी विभाग के पौने दो सौ अफसर

317
आदिवासियों को साधने के लिए सरकार

पदोन्नति बगैर रिटायर हो गए उद्यानिकी विभाग के पौने दो सौ अफसर

भोपाल:विधानसभा में उद्यानिकी विभाग के अफसरों की पदोन्नति को विभाग के मंत्री ने कहा है कि उद्यानिकी संचालनालय द्वारा जनवरी 2016 की स्थिति में डीपीसी में उद्यान विकास अधिकारी से वरिष्ठ उद्यान विकास अधिकारी के कुल 238 पद के लिए सामान्य वर्ग के 198, अजजा के 64, अजा के 49 समेत कुल 311 अधिकारी पदोन्नति के लिए पात्र हैं। इन अधिकारियों में से सामान्य वर्ग के 68, अजजा के 54, अजा के 16 अधिकारी 30 नवम्बर 2022 की स्थिति में कार्यरत हैं। जब विभागीय पदोन्नति समिति की पदोन्नति के आदेश नियमानुसार जारी होंगे तब उद्यान विकास अधिकारी पदोन्नत हो सकेंगे।

एक अन्य मामले में विधायक संजय उइके के सवाल के जवाब में उद्यानिकी मंत्री ने बताया कि उद्यानिकी व खाद्य प्रसंस्करण विभाग के द्वारा 2015 में जारी आदेश के अनुसार विभागीय पदोन्नति समिति की अनुशंसा पर कमलेंद्र सिंह संयुक्त संचालक उद्यान को रिटायरमेंट पर भी पदोन्नति देकर कार्य नहीं वेतन नहीं के सिद्धांत पर प्रोफार्मा पदोन्नति दी गई। इसी आदेश में प्रतीक्षा सूची में एमएल हिरवाने को सिंह के रिटायर होने के कारण पद रिक्त होने से पदोन्नति दी गई। उइके ने पूछा था कि इसके बाद जनवरी 2016 में उद्यान विकास अधिकारी से वरिष्ठ उद्यान विकास अधिकारी के पद पर डीपीसी के द्वारा पात्र सूची में शामिल अधिकारियों को पदोन्नति क्यों नहीं दी गई? उन्होंने पूछा था कि डीपीसी की प्रतीक्षा में रिटायर हो चुके उद्यान विकास अधिकारी को भी क्या प्रोफार्मा पदोन्नति दी जाएगी। इस पर मंत्री ने लिखित जवाब में बताया कि मुख्य सूची में पदोन्नति के लिए पात्र 7 उद्यान विकास अधिकारियों के पदोन्नति आदेश जारी किए गए। इसके बाद प्रतीक्षा सूची में शामिल अधिकारियों को नियमानुसार आदेश जारी कर ही पदोन्नति दी जा सकती है।