
सागर जिले में सड़क दुर्घटना में 4 पुलिसकर्मियों का निधन, मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने व्यक्त किया शोक
भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने सागर जिले में सड़क दुर्घटना में 4 पुलिसकर्मियों के निधन पर गहन शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा है कि आज सुबह नक्सल विरोधी अभियान से ड्यूटी कर लौट रहे पुलिस दल की भीषण सड़क दुर्घटना में 4 पुलिसकर्मियों के निधन का समाचार अत्यंत हृदयविदारक है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दिवंगत पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की है। उन्होंने शोकाकुल परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट की हैं। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति प्रार्थना की है और हादसे में घायल पुलिकर्मियों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।





