Four Tribal Girls Gangraped : मध्यप्रदेश में 4 आदिवासी लड़कियों के साथ गैंगरेप,7 युवकों ने इस घटना को अंजाम दिया है

482

Four Tribal Girls Gangraped : मध्यप्रदेश में 4 आदिवासी लड़कियों के साथ गैंगरेप, 7 युवकों ने इस घटना को अंजाम दिया है

बालाघाट: Four tribal girls gangraped ; मध्यप्रदेश के बालाघाट से इस वक्त की एक बड़ी खबर सामने आयी है। यहां पर 4 आदिवासी लड़कियों के साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया गया है। जिन लड़कियों के साथ यह घटना हुई है, उनमें से 3 नाबालिग हैं और एक बालिग लड़की है। मिली जानकारी के अनुसार 7 युवकों ने इस घटना को अंजाम दिया है।

मामले की जानकारी मिलने के बाद हट्टा थाना पुलिस ने आरोपियों को गिरफ़्तार कर लिया है। घटना की जानकारी के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।मिली जानकारी के अनुसार ये सभी लड़कियां एक शादी समारोह में गई हुई थी। अपने गांव भगतपुर लौटते समय इन लड़कों ने उनका पीछा किया और रास्ता रोककर उनके साथ गैंगरेप किया। लेकिन डर के मारे इन लड़कियों ने अपने परिजनों को इस घटना के बारे में जानकारी नहीं दी। अगले दिन सुबह गांव के कुछ लोगों को पता चला कि लड़कियों के साथ गैंगरेप किया गया है तो उन्होंने आदिवासी समाज की बैठक बुलाई, यहीं पर तय हुआ कि मामले की शिकायत थाने में की जाएगी। जिसके बाद ये लोग ​थाने में शिकायत करने पहुंचे। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप की धाराओं में मामला दर्ज किया और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Sexual Exploitation: भोपाल में अजमेर जैसा कांड, पहले की दोस्ती, फिर छात्राओं से किया दुष्कर्म 

Case Filed in Court : सेंट जोसफ कान्वेंट स्कूल के विरूद्ध नगर निगम ने किया न्यायालय में वाद प्रस्तुत!