Fraud : 5 ठगो की चांडाल चौकड़ी ने व्यापारी को लगाया 30 लाख रुपए का चुना!

1140

Fraud : 5 ठगो की चांडाल चौकड़ी ने व्यापारी को लगाया 30 लाख रुपए का चुना!

 

Ratlam : करोड़ों रुपए के बेशकीमती आलीशान मकानों में रहने वाले, लाखों रुपए की कार में घुमने वाले, शहर में कालर ऊंची कर घुमने वाले 5 लोगों पर पुलिस ने 1 व्यापारी से 30 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने का मामला दर्ज किया है। यह मामला शहर के स्टेशन रोड थाना पर दर्ज किया गया हैं।

 

शहर के इंदिरा नगर निवासी नरेंद्र (47) पिता बिहारीलाल डबरीया ने रियल एस्टेट में इन्वेस्ट करने के नाम पर 30 लाख रुपए लगवाए और बाद में राशि को लेकर आनाकानी करने का आरोप नरेन्द्र डबरीया ने आशीष डेनियल 47 पिता जोसेफ डेनियल, आशीष डेनियल की पत्नी नीलिमा डेनियल 45, कॉलोनाइजर चंद्रप्रकाश भंडारी पिता सागरमल भंडारी, याह्या खान पिता रफीक खान शैरानी और आरिफ बेलिम पिता अब्दुल कलाम बेलिम पर लगाए हैं,मामले में पुलिस ने आरोपियों पर 406 भादवि में प्रकरण पंजीबद्ध किया हैं।

 

बता दें कि आरोपियों पर नरेंद्र कुमार ने आरोप लगाया है कि इन पांचों लोगों ने मुझे इन्वेस्टमेंट करने का कहा था और मूल राशि 30 लाख के साथ कॉलोनी से होने वाली आय में हिस्सेदारी की बात कही थी। यह कुछ समय बाद रुपए देने से मना करने लगे। इसे लेकर मैं 8 साल से पुलिस और प्रशासन को शिकायत कर रहा हुं।

 

*क्या कहते हैं अधिकारी*

मामला दर्ज किया गया हैं। पुरे मामले की विस्तृत जांच पड़ताल करने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

 

*एसआई शरीफ खान*