
पढ़ना जारी रखें
ऐसे कार्ड रद्द किए जाएंगे
देश में फिलहाल 80 करोड़ लोग फ्री राशन योजना का लाभ ले रहे हैं। लेकिन, इनमें करोड़ों लोग ऐसे भी जो अपात्र होते हुए भी योजना का लाभ ले रहे हैं। जानकारी के मुताबिक एक रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि देश में करोड़ों लोग तो ऐसे हैं जो टैक्सपेयर्स होने के बावजूद फ्री राशन योजना का लाभ ले रहे हैं। साथ चार पहिया वाहन से फ्री का गेंहू लेने आते हैं। ऐसे ही राशन कार्ड धारकों को चिंहित करने का काम किया जा रहा है। ताकि, योजना से फर्जीवाड़ा खत्म किया जा सके। साथ ही ऐसे लोगों को योजाना का लाभ मिल सके, जिनके लिए वास्तव में योजना का संचालन किया गया था।
ई-केवाईसी नहीं कराए कार्ड रद्द होंगे
सरकार ने सभी राशन कार्ड धारकों को ई-केवाईसी करवाने के निर्देश जारी किए थे। इसके लिए पहले 30 जून तय की गई थी। लेकिन, फिर इस तारीख को बढ़ाकर 30 सितंबर कर दिया गया। जिन राशन कार्ड धारकों ने ई-केवाईसी नहीं कराई, तो ऐसे कार्डों को भी रद्द करने की तैयारी की जा रही है।
