
मुख्यमंत्री कार्यालय में अधिकारियों का नए सिरे से कार्य विभाजन आदेश जारी
भोपाल: मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव के कार्यालय में पदस्थ सभी अधिकारियों के कार्य विभाजन आदेश आज नए सिरे से जारी हो गए। मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव नीरज मंडलोई संपूर्ण मुख्यमंत्री कार्यालय का संबंध में देखेंगे समन्वय में प्राप्त होने वाली समस्त नस्तियों एवं तबादला प्रस्तावों को मुख्यमंत्री के समक्ष निराकरण प्रस्तुत करेंगे। सिंहस्थ 2028 से संबंधित सभी कार्य देखेंगे।
मुख्यमंत्री के सचिव आलोक कुमार सिंह और कौशलेंद्र विक्रम सिंह को भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंप गई है। कौशलेंद्र को मुख्यमंत्री कार्यालय में विजिलेंस शाखा के प्रभारी के रूप में जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें एक और महत्वपूर्ण कार्य सौंपा गया है। वे मुख्यमंत्री द्वारा प्रतिदिन चिन्हित किए गए संवेदनशील समाचारों पर संबंधित विभाग अथवा जिला प्रशासन से त्वरित टीप एवं कार्रवाई प्रतिवेदन प्राप्त कर जनसंपर्क विभाग को उपलब्ध कराने के संबंध में दैनिक समन्वय करेंगे।
*देखिए संपूर्ण कार्य विभाजन आदेश*








