Kidnapping & Gangrape : दोस्त के साथ घर लौट रही युवती का अपहरण और गैंगरेप!

400

Kidnapping & Gangrape : दोस्त के साथ घर लौट रही युवती का अपहरण और गैंगरेप!

Indore : धार्मिक आयोजन से दोस्त के साथ लौट रही 22 साल की युवती का बीच सड़क पर दो बदमाशों ने अपहरण कर लिया और उसे मालवा मिल के सुनसान इलाके में लेकर जाकर उसके साथ गैंग रेप किया। युवती का अपहरण रात साढ़े 12 बजे किया था। इसके बाद पुलिस मोबाइल लोकेशन के आधार पर सुबह 5.45 पर युवती को ढूंढ पाई।

थाना प्रभारी पंकज द्विवेदी के अनुसार रविवार रात एमआईजी थाना क्षेत्र के क्रिश्चन एमिनेंट स्कूल के पास युवती के दोस्त के यहां धार्मिक आयोजन का कार्यक्रम था। वहां युवती और उसकी बहन गए थे। दोस्त स्कूटी पर युवती और उसकी बहन को वीणा नगर (सुखलिया) घर पर छोड़ने के लिए जा रहा था। वे नंदानगर स्थित साईं मंदिर के पास रात साढ़े 12 पास पहुंचे थे, तभी बाइक सवार दो बदमाशों ने ओवरटेक किया और उनकी स्कूटी के सामने गाड़ी लगा दी। इसके बाद वह अपशब्द बोलने लगे।

विरोध किया तो कहने लगे तुम मुझे जानते नहीं हो आकाश बकरी कहते है। उन्होंने एक लड़की को जबरन अपने साथ बाइक पर बैठा लिया और भाग गए। युवक और युवती की बहन रात एक बजे थाने पर पहुंचे। इसके बाद उन्हें आरोपी आकाश की फोटो दिखाई, लेकिन वे पहचान नहीं पाए। इसके बाद पीड़िता को फोन लगाया, तो उसने बताया कि मुझे मालवा मिल इलाके में लेकर आए है।

पीड़िता के मोबाइल की ट्रेसिंग करवाई, तो मालवा मिल की लोकेशन आई। वहां काफी अंधेरा था। इसके बाद वहां तीन लोग दिखाई दिए। दोनों आरोपी पीड़िता को वहीं छोड़कर भागने लगे। पुलिस ने भी उनके पीछे दौड़ लगाई। इसमें हेमंत उर्फ लक्की भागने के दौरान नीचे गिर गया, जिसे पुलिस ने पकड़ लिया। वहीं अन्य आरोपी आकाश बकरी मौके से फरार हो गया। युवती को पुलिस ने सुबह 5.45 पर तलाश किया। पुलिस को युवती को ढूंढने में करीब छह घंटे लग गए।

दोनों पर 25 से अधिक केस
पुलिस के अनुसार दोनों आदतन अपराधी है। इनके खिलाफ कई थाना क्षेत्र में 25 से अधिक अपराध दर्ज है। इनमें से कई गंभीर मामले भी शामिल है। आकाश बकरी के खिलाफ 28 अपराध दर्ज है। वहीं लक्की के खिलाफ भी 29 अपराध दर्ज है। लक्की वर्तमान में एमआईजी थाना क्षेत्र से 307 के प्रकरण में फरार आरोपी है।

नाइट क्लचर के बाद भी निडर
शहर में बदमाशों के हौंसले इतने ज्यादा बुलंद है कि कमिश्नरी सिस्टम के बाद भी अपराधिक मामले बढ़ते जा रहे हैं। वहीं प्रदेश की आर्थिक राजधानी में प्रोजेक्ट लाने के लिए नाइट कल्चर शुरू किया गया है। जिसके तहत शहर के बीआरटीएस क्षेत्र 24 घंटे खुला रहता है। लेकिन इसके बाद भी पुलिस की गश्त नहीं बढ़ाई जा रही है।

शहर में महिलाएं सुरक्षित नहीं
बीच सड़क से युवती को बाइक पर बैठाकर दो बदमाश लेकर चले गए, लेकिन उन्हें कोई रोकने वाला नहीं था। थाने पर तुरंत सूचना देने के बाद भी युवती को ढूंढने में पुलिस को करीब 6 घंटे लग गए। रातभर बदमाश युवती के साथ एक के बाद एक गैंगरेप करते रहे। जिस भी पुलिसकर्मी की नाइट गश्त थी, वह उस समय कहां था। पुलिस ने रात में आरोपियों के खिलाफ पहले अपहरण की धाराओं में प्रकरण दर्ज किया। लेकिन, उसके बाद सुबह दुष्कर्म का केस दर्ज किया।