Fuel Shortage in Ratlam : अफवाहों में लगी पेट्रोल पंप पर कतारें, चिंता में पड़े उपभोक्ता, प्रशासन ने कहा पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त स्टॉक!

365

Fuel Shortage in Ratlam : अफवाहों में लगी पेट्रोल पंप पर कतारें, चिंता में पड़े उपभोक्ता, प्रशासन ने कहा पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त स्टॉक!

Ratlam : ईरान-इजरायल जंग ने उपभोक्ताओं को परेशानी में डाल दिया हैं, गैस सिलेंडर की वेटिंग से जुझते हुए उपभोक्ताओं को अब एक और झटका लगा वह हैं पेट्रोल पम्प पर पेट्रोल डीजल का अभाव, यह खबर जैसे ही शहर भर में फैली शहर के सभी पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भरवाने वालों की कतारें लग गई हाल यह रहा कि आधे से एक घंटे तक उपभोक्ता अपनी टुव्हीलर लेकर कतार में खड़े होकर इंतजार करते रहे।मंगलवार को अफवाहों के चलते शहर सहित जिले के पेट्रोल पंप पर वाहन चालकों की कतारें लग गई ना चाहते हुए भी लोग और पेट्रोल भरवाने पेट्रोल पंप पर पहुंचे। ऐसे माहौल को देखते हुए जिला प्रशासन ने कहा की चिंता की कोई बात नहीं है जिले में डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक है।

IMG 20260324 WA0115

शहर एवं जिले के लाखों दो पहिया एवं चार पहिया वाहन चालक मंगलवार को सुबह चिंता में पड़ गए कि यदि पेट्रोल डीजल नहीं मिला तो काम कैसे होगा। इसी चिंता में पेट्रोल पंप पर वाहनों की कतारें लग गई और अफवाहें फैलने लगी। वैसे मंगलवार सुबह सभी पेट्रोल पंप पर पेट्रोल तो दिया जा रहा था लेकिन ऑफिस पर ताला दिखाई दिया था। जब पेट्रोल पंप पर पेट्रोल संकट की संभावना के मद्देनजर अफवाहों का बाजार गर्म होने लगा तो उपभोक्ता पेट्रोल-डीजल भरवाने के लिए पंप पर पहुंचने लगे। इस बात की जानकारी जब प्रशासन को लगी तो प्रशासन मुस्तैद हो गया और इसके बाद जिला आपूर्ति अधिकारी आनंद गोले ने अवगत कराया कि ऑयल कम्पनियों के पास जिले में 24 मार्च 2026 की स्थिति में पेट्रोल/डीजल का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध हैं!