GAD Annoyed: मंत्रालय के कर्मचारियों से GAD नाराज ,दी चेतावनी

1080

मंत्रालय के कर्मचारियों से GAD नाराज ,दी चेतावनी

भोपाल: मध्यप्रदेश में सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय में पदस्थ कर्मचारियों से नाराज है और इस संबंध में विभाग द्वारा कर्मचारियों को चेतावनी दी गई है।
विभाग द्वारा एक परिपत्र जारी कर कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं और कहा गया है कि अगर निर्देशों का उल्लंघन किया तो उनके खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
दरअसल सामान्य प्रशासन विभाग के ध्यान में यह बात आई कि मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव और अन्य बैठकों का कार्य विवरण नोट करने के लिए ड्यूटी आदेश जारी करने के बाद भी कई विभागीय अधिकारी और कर्मचारी दूरभाष अटेंड नहीं करते हैं और आदेश की प्रति प्राप्त करने में भी आनाकानी की जाती है। इसके साथ ही शासकीय सेवक मुख्यालय से बिना पूर्व अनुमति के प्रस्थान कर जाते हैं।
इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा एक परिपत्र जारी कर सभी को निर्देशित किया गया है कि भविष्य में सामान्य प्रशासन विभाग के अधिकारी कर्मचारी द्वारा दूरभाष काल किए जाने की स्थिति में तत्काल कॉल अटेंड की जावे तथा कॉल अटेंड न होने पर तत्काल कॉल बैक के साथ ही विभाग से संपर्क करें और आदेश तत्काल प्राप्त किया जाए। मुख्यालय से बाहर जाने की स्थिति में नियमानुसार यथा समय पूर्व सामान्य प्रशासन विभाग में आवेदन प्रस्तुत किया जाना सुनिश्चित करें। परिपत्र में यह साफ कहा गया है कि इन निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए। अगर कर्मचारियों में इन निर्देशों का पालन नहीं किया और अभी भी लापरवाही प्रति तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।