श्रीमद्भागवत गीता पर्व सप्ताह न्यास के अध्यक्ष बने गजाधर सोनी!

360

श्रीमद्भागवत गीता पर्व सप्ताह न्यास के अध्यक्ष बने गजाधर सोनी!

Ratlam : श्रीमद्भागवत गीता पर्व सप्ताह न्यास (मैढ़ क्षत्रिय मारवाड़ी स्वर्णकार समाज) के चुनाव रविवार को शहर के मेरिज गार्डन जेएमडी में न्यास के संस्थापक संरक्षक मोहनलाल मींडिया की अध्यक्षता में सम्पन्न हुए। चुनाव में न्यास के 40-50 से अधिक न्यासियों ने सर्वानुमति से गजाधर सोनी (छोटु जोहरी) को अध्यक्ष बनाए जाने पर करतल ध्वनि से सहमति दी। इस पर चुनाव संचालक अरविन्द सोनी तथा सह-संचालक संतोष सोनी ने गजाधर सोनी के अध्यक्ष की विधिवत घोषणा की!

WhatsApp Image 2024 09 03 at 19.24.59 1

सोनी के अध्यक्ष बनने पर न्यास के पदाधिकारियों और सदस्यों ने शुभकामनाएं दी। इस दौरान संस्थापक अध्यक्ष नवनीत जलोतिया, पूर्व अध्यक्ष भगवतीलाल जलोतिया, श्यामलाल कडेल, वयोवृद्ध समाजसेवी जगदीश देवाल, दिलीप वर्मा, पूर्व अध्यक्ष संजय अग्रोया, राजकुमार बेवाल, रमेश सोनी तथा बड़ी संख्या में समाजजन और संस्था के पदाधिकारी तथा सदस्यगण मौजूद थे। कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष संजय अग्रोया तथा राजकुमार बेवाल का सफल और उपलब्धि भरे कार्यकाल के लिए शाल श्रीफल से सम्मान किया गया।

WhatsApp Image 2024 09 03 at 19.24.59

नवागत अध्यक्ष गजाधर सोनी को सभी समाजजनों और न्यासियों ने शुभकामनाएं देते हुए सम्मानित किया। अंत में संस्थापक अध्यक्ष नवनीत जलोतिया ने संस्था की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि श्रीमद्भागवत गीता पर्व सप्ताह न्यास का गठन सन 1992 में किया गया जिसके माध्यम से प्रतिवर्ष भागवत कथा का वाचन निरंतर जारी हैं। इसके साथ ही समाज में प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण और प्रतिभावान विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाता हैं इसके साथ ही विद्यार्थियों को पाठ्य सामग्री वितरित की जाती हैं। इसके साथ ही दीपावली पर प्रतिवर्ष अन्नकूट प्रसादी का आयोजन किया जाता हैं। बता दें कि यह संस्था मध्य प्रदेश शासन द्वारा रजिस्टर्ड हैं जिसका पंजीयन नंबर 3/1997 हैं।

WhatsApp Image 2024 09 03 at 19.25.08

इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष जगदीश भामा, भाजपा नेता प्रवीण सोनी, शैलेष जलोतिया, राजा महादेव, संदीप कडेल, भुपेन्द्र मंडावरा, राजेन्द्र अग्रोया, डॉ संजय खजवानिया, मांगीलाल अडानिया, जितेन्द्र सोलीवाल, शंकरलाल भुवण (गोतमपुरा वाला), मुरलीधर जलोतिया, राजेन्द्र डसानिया, राजेन्द्र भामा, इंदर सोनी, मोतीलाल मींडिया, प्रेमनारायण मंडावरा, कैलाश भईडा, प्रदीप सहदेव, श्याम सहदेव, विजय खजवानिया, निरंजन सदेवड़ा, राजेश जांगलवा, रामेश्वर मींडिया, लखन कडे़ल, हेमन्त सारडीवाल, शैलेन्द्र सदेवड़ा, मुकेश जलोतिया, संजय मांडन, प्रदीप कुलथिया, नरेश कडे़ल, अशोक अग्रोया,अखिलेश सहदेव सहित बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद रहें।