Gangster Sudhakar Sent to Remand Till September 14 : पुलिस को चुनौती देने वाला गैंगस्टर सुधाकर राव मराठा 14 सितम्बर तक रिमांड पर!

322

Gangster Sudhakar Sent to Remand Till September 14 : पुलिस को चुनौती देने वाला गैंगस्टर सुधाकर राव मराठा 14 सितम्बर तक रिमांड पर!

 

Ratlam : शहर की बालाजी होटल के मालिक जितेन्द्र राठौड़ का अपहरण करने और 25 लाख रुपए की मांग करते हुए धमकाने वाले गैंगस्टर सुधाकर राव मराठा को पुलिस ने 14 सितम्बर तक रिमांड पर लिया हैं। पुलिस मराठा से अपहरण के दिन से लेकर अन्य वारदातों के बारे में पुछताछ करेंगी। बता दें कि इस अपहरण कांड के 6 आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज दिया हैं। इसमें एक आरोपी की तबीयत बिगड़ने पर उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। बाकी 5 आरोपी जेल में हैं।o

IMG 20240909 WA0030 1

पुलिस को होटल व्यवसायी की एफआईआर के बाद गैंगस्टर मराठा ने सोशल मीडिया पर रविवार को एक वीडियो जारी किया था और पुलिस को चुनौती दी थी, वीडियो में मराठा ने कहा था कि मैं अपने तय कार्यक्रम के अनुसार रतलाम आ रहा हुं। पुलिस मुझे गिरफ्तार भी करेगी और मुझ पर रासुका भी लगाएंगी लेकिन मैं डरने वालो में से नहीं हुं।

IMG 20240909 WA0031 1

इसके बाद जब रविवार रात 8-30 बजे मराठा सुभाष नगर चौराहा स्थित नवनिर्माण हिंद व्यायामशाला द्वारा आयोजित महाआरती में शामिल होने जा रहा था तो पुलिस ने उसे अरेस्ट कर लिया था।

सोमवार को पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया और 14 सितम्बर तक रिमांड लिया। अब पुलिस आरोपी से पुरे घटना-क्रम तथा अन्य वारदातों के बारे में पुछताछ करेंगी। इसके साथ ही पुलिस मराठा के प्रदेश भर में किए अपराधों की कुंडली खंगाल रही हैं। पुलिस इसलिए प्रदेश भर के जिलों से जानकारी बुला रही हैं।