Garba At Airport : फ्लाइट लेट हुई तो यात्री और स्टाफ गरबे की धुन पर झूमे!

CISF की महिलाकर्मी और इंडिगो के स्टाफ ने भी यात्रियों के साथ गरबा किया

2188

Garba At Airport : फ्लाइट लेट हुई तो यात्री और स्टाफ गरबे की धुन पर झूमे!

Bhopal : फ्लाइट लेट होने पर अमूमन यात्री एयरपोर्ट पर गुस्सा बताते हैं। हंगामा करते हैं और प्रबंधन पर आरोप लगाते हैं, जो सामान्य बातें हैं और अक्सर ये होता भी है। लेकिन, क्या कभी ऐसा सुना है कि फ्लाइट लेट होने पर यात्री एयरपोर्ट पर गरबा करने लगे हों और उनके साथ स्टाफ भी झूमने लगे! होता तो नहीं पर सोमवार शाम भोपाल एयरपोर्ट पर कुछ ऐसा ही हुआ।

इंडिगो विमान सेवा कि उड़ान संख्या 6-ई 7569 शाम 6.45 पर अहमदाबाद के लिए रवाना होती है। सोमवार को इसके निर्धारित समय से 15 मिनट देर से रवाना होने की घोषणा की गई। उड़ान में देरी की वजह से यात्रियों को डिपार्चर गेट नंबर – एक पर इंतजार करने के लिए कहा गया। लेकिन, नवरात्रि के कारण यात्री कुछ अलग ही मूड में थे।

इसी बीच एक यात्री ने अपने मोबाइल पर गुजराती गरबा गीत शुरू कर दिया। गुजराती गरबा गीत ‘ढोलिड़ा ढोल रे वगाड़’ पर सभी झूम उठे। गीत बजते ही मौजूद यात्री सीट पर ही झूमने लगे। देखते ही देखते इंंडिगो के कुछ कर्मचारियों ने यात्रियों को सीट से उठाकर गरबा खेलना शुरू कर दिया। CISF की महिला कर्मचारी भी झूम उठीं। 15 मिनट तक सब झूमते रहे। सोशल मीडिया पर इस घटना का एक वीडियो भी वायरल हुआ।

एयरपोर्ट अथोरिटी ने भी इसे सामान्य ढंग से लिया है उनका कहना है कि गरबा खेलना किसी प्रोटोकाल का उल्लंघन नहीं है। एयरपोर्ट डायरेक्टर रामजी अवस्थी ने भी कहा कि इंडिगो स्टाफ ने अपनी आवंटित जगह पर यात्रियों की प्रसन्न्ता के लिए कुछ समय गरबा किया, इसे नियमों का उल्लंघन नहीं कहा जा सकता। एयरपोर्ट अथोरिटी इस घटना को सामान्य ढंग से ले रही है। अथोरिटी का मानना है कि इस किसी भी प्रकार से आपत्तिजनक नहीं कहा जा सकता।

करीब 15 मिनट तक सभी यात्री गरबे पर झूमते रहे। जब फ्लाइट के गेट खुलने की घोषणा हुई, तब यात्री विमान में सवार हुए। उड़ान शाम बजे अहमदाबाद के लिए टेकआफ हुई।