Girija Vyas’s Condition is Serious : गिरिजा व्यास की हालत गंभीर, गणगौर पूजन के वक़्त 90% झुलसी, ICU में भर्ती!

गिरने से सिर में चोट लगने के कारण ब्रेन हेमरेज भी हुआ!

294

Girija Vyas’s Condition is Serious : गिरिजा व्यास की हालत गंभीर, गणगौर पूजन के वक़्त 90% झुलसी, ICU में भर्ती!

Ahmadabad : पूर्व केंद्रीय मंत्री गिरिजा व्यास की हालत जलने से नाजुक बनी हुई है। गणगौर पूजन के दौरान वे मंगलवार को 90% झुलस गईं थी। डॉक्टर ने कहा कि उन्हें ब्रेन हेमरेज भी हुआ। फिलहाल उन्हें अहमदाबाद के जाइडस अस्पताल के आईसीयू में रखा गया है। हॉस्पिटल के बर्न स्पेशलिस्ट डॉ गिरीश अमलानी ने स्थिति गंभीर बताते हुए कहा कि गिरिजा व्यास 90% झुलसी है। गिरने से सिर में चोट लगने के कारण ब्रेन हेमरेज भी हुआ है। उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है और गंभीर स्थिति के कारण अभी सर्जरी भी संभव नहीं है।

गिरिजा व्यास के भाई गोपाल शर्मा ने ब्रेन हेमरेज और वेंटिलेटर की बात से इनकार किया है। उन्होंने कहा कि दीदी आईसीयू में भर्ती है। हमारे लिए वो मां-बाप सब कुछ है, बस उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। कांग्रेस नेताओं ने भी गिरिजा व्यास की सेहत को लेकर उनके परिवार से बात की है और जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। माता-पिता के निधन के बाद उन्होंने ही हमें संभाला है। शर्मा ने बताया कि दीदी के के जल चढ़ाने का नियमित क्रम है और इसके बाद ही मैं घर से बाहर जाता हूं। सोमवार को संयोग ऐसा था कि मैं कोई काम आने से निकल गया और पीछे से यह सूचना आई। सबकी दुआओं से दीदी जल्दी ठीक हो जाए। घटनाक्रम को बताते हुए शर्मा ने कहा कि कल उन्हें अमेरिकन हॉस्पिटल से अहमदाबाद के जाइडस अस्पताल ले गए थे। जहां पर उनका इलाज जारी है।

कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री रहीं

डॉ गिरिजा व्यास वरिष्ठ कांग्रेस नेता हैं। वे केंद्र और राज्य में बड़े पदों पर रह चुकी हैं। वे राज्य और केंद्र सरकार में मंत्री रहने के अलावा कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष रह चुकी हैं। दो बार राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रह चुकी हैं। 1985 से 1990 तक विधायक और राजस्थान सरकार में पर्यटन राज्य मंत्री रहीं। साल 1991 में पहली बार सांसद बनीं। वे उदयपुर से तीन बार सांसद रहीं। 1996 और 1999 में उदयपुर से कांग्रेस के टिकट पर सांसद का चुनाव जीतीं। 2009 में चित्तौड़गढ़ से लोकसभा चुनाव जीतीं। वे कांग्रेस की मीडिया प्रभारी, विचार विभाग की प्रमुख रहने के अलावा कांग्रेस के मुखपत्र कांग्रेस संदेश की एडिटर इन चीफ भी रही।