Giriraj Parikrama : MLA उमंग सिंघार कर रहे हैं गिरिराज परिक्रमा,कहा- ‘भाजपा के कुशासन से मुक्ति के लिए कृष्ण जी का आशीर्वाद जरूरी!’

उमंग सिंघार ने कहा 'प्रदेश को भाजपा से मुक्ति दिलाने के लिए कृष्ण जी का आशीर्वाद जरूरी!

2142

Giriraj Parikrama : MLA उमंग सिंघार कर रहे हैं गिरिराज परिक्रमा,कहा- ‘भाजपा के कुशासन से मुक्ति के लिए कृष्ण जी का आशीर्वाद जरूरी!’

Mathura : मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले नेताओं की मंदिरों और धार्मिक स्थलों की यात्राएं शुरू हो गई। धार जिले की गंधवानी विधानसभा के कांग्रेस विधायक उमंग सिंघार भी इन दिनों गिरिराज परिक्रमा कर रहे हैं। 21 किलोमीटर की इस परिक्रमा का ख़ास महत्व है। माना जाता है कि आज भी इस पर्वत पर श्रीकृष्ण घूमते हैं। यहां परिक्रमा करने का मतलब है राधा और श्रीकृष्ण के दर्शन करना और उनका आशीर्वाद प्राप्त करना।
विधायक उमंग सिंघार का कहना है कि वे अपने गंधवानी क्षेत्र के साथ प्रदेश की उन्नति की कामना के साथ यहां आए हैं। इसके अलावा उनकी कामना भाजपा के कुशासन से भी प्रदेश को मुक्ति दिलाना है। 21 किमी की पैदल यात्रा के दौरान उन्होंने आदिवासी उत्थान की भी कामना की है।
उत्तर प्रदेश स्थित मथुरा वृंदावन में स्थित यह पर्वत कुछ 62 फीट ऊंचा है और कहते हैं, जिसने इसकी परिक्रमा पूरी कर ली, उस पर भगवान श्री कृष्ण की कृपा जरूर बरसती है। गिरिराज परिक्रमा का एक खास महत्व है। श्रीमद्भागवत में इस बात का जिक्र है कि भगवान कृष्ण ने ब्रजवासियों से गोवर्धन पर्वत की आराधना करने के लिए कहा था।
गोवर्धन पर्वत को गिरिराज पर्वत के नाम से भी जाना जाता है और चूंकि इसे श्री कृष्ण ने अपनी छोटी उंगली में 7 दिनों तक उठाए रखा था, इसलिए ब्रजवासियों के लिए इसका महत्व और भी खास है। इसी उपलक्ष्य में गोवर्धन पूजा की शुरुआत हुई और दिवाली के अगले दिन भगवान कृष्ण को 56 दिन का भोग चढ़ाया जाता है। कहा जाता है कि गोवर्धन पर्वत की परिक्रमा करने वाले की सारी मनोकामना पूरी होती है।