क्लब के बाहर आधी रात को युवतियों का हंगामा, सोशल मीडिया पर वॉयरल हुआ वीडियो

41

क्लब के बाहर आधी रात को युवतियों का हंगामा, सोशल मीडिया पर वॉयरल हुआ वीडियो

भोपाल:.एमपी नगर क्षेत्र में आधी रात को ड्रैगन हॉर्स क्लब के बाहर शराब के नशे में घुत युवतियों के बीच मारपीट हो गई। विवाद में एक युवती के हाथ की अंगूली कट गई थी। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि पुलिस ने इस मामले में किसी तरह की कोई एफआईआर दर्ज नहीं की है। पुलिस के अनुसार रविवार रात करीब 2.30 बजे ड्रैगन हॉर्स क्लब के बाहर चार युवतियां सड़क पर आपस में भिड़त हो गई थी।
प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो सभी युवतियां नशे की हालत में थीं और मामूली विवाद तेजी से बढ़कर मारपीट में बदल गया। इस झगड़े के दौरान एक युवती की उंगली कटकर अलग हो गई, जिसे तुरंत एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लाया। वर्तमान में पुलिस मामले की जांच कर रही है और इस घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है। अभी तक युवतियों के बारे में कोई महत्वपूर्ण जानकारी नहीं मिली है। हालांकि पुलिस घायल युवती के बयान लेने के लिए अस्पताल भी पहुंची थी, लेकिन उसके बयान नहीं हो सके।

पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वॉयरल हुआ है। अब सबसे बड़ा सवाल है कि इतनी रात को क्लब क्यों खुला रहा, और पुलिस ने क्लब प्रबंधन पर क्या कार्रवाई की।