
मोनालिसा का जिस तरह से ब्रेनवाश किया गया उससे अब मेरे या परिवार के साथ कुछ भी हो सकता है- सनोज मिश्रा
खरगोन: कुंभ से वायरल गर्ल मोनालिसा को अपनी फिल्म से लांच करने वाले डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने कहा है कि मोनालिसा का जिस तरह से ब्रेनवाश किया गया है उससे आशंका है कि अब मेरे या मेरे परिवार के साथ कुछ भी हो सकता है।
एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मोनालिसा और उसके पति ने डायरेक्टर सनोज मिश्रा और मोनालिसा के माता-पिता पर गंभीर आरोप लगाए थे। उसकी प्रतिक्रिया में डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने भी एक वीडियो जारी किया है।
उन्होंने कहा कि आश्चर्य है कि मोनालिसा ने यह आरोप इतने दिनों के बाद क्यों लगाए । उन्होंने कहा कि मोनालिसा ने इसके पहले मेरे लिए बहुत अच्छा बोला अचानक एक रात में क्या हो गया। उन्होंने बताया कि दरअसल मोनालिसा की पहली फिल्म ‘ द डायरी ऑफ मणिपुर’ के ट्रेलर के रिलीज होने के बाद जिहादियों और केरल के ईसाई मिशनारियों ने उनके खिलाफ जॉइंट ऑपरेशन शुरू कर दिया है।
उन्होंने कहा कि मैं पहले भी कह चुका हूं कि मोनालिसा को मेरे खिलाफ भड़काया जा रहा है, और अब खड़ा किया गया है। केरल के राष्ट्रवादी लोगों ने जो इनपुट दिए हैं उसके मुताबिक मेरे या मेरे परिवार के साथ कोई भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है। मेरी बीमार मां को मेरा सपोर्ट चाहिए। उन्होंने कहा कि मैं भी किसी का बेटा पति और पिता हूं। लेकिन मैंने जो धर्मांतरण और लव जिहाद के खिलाफ व्यापक लड़ाई छेड़ी है वह रुकना नहीं चाहिए। उन्होंने कहा कि सारे सनातनी और राष्ट्रवादी मेरे साथ खड़े हैं और यदि मेरे साथ कुछ होता है तो मैं भारत के प्रधानमंत्री गृहमंत्री मध्य प्रदेश उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री से अपील करता हूं कि घटना की निष्पक्ष जांच की जाए।
उन्होंने कहा कि जिस तरह से मुस्लिम युवक की हिंदू लड़की के साथ शादी कर इस हिंदू मुस्लिम विवाह को सक्सेस बताया जा रहा है, उससे कई हिंदू लड़कियां इस दुष्चक्र में फंसकर मुसलमानों के साथ शादी कर अपनी जिंदगी बर्बाद करेंगी।
उन्होंने मोनालिसा के बेड टच के आरोपों पर कहा कि मैं जिहादी नहीं हूं कि किसी को बेटी या बहन बोलकर उसके साथ अवैध संबंध बनाऊं। उन्होंने कहा जिहादी किसी भी स्तर पर उतर सकते हैं। हमारे धर्म और संस्कृति में यह सब शोभा नहीं देता, और मैं इस बारे में ज्यादा सफाई नहीं देना चाहता।
उन्होंने कहा कि जरा सोचिए कि मोनालिसा के पिता पर क्या बीत रही होगी, जिन पर मोनालिसा ने आरोप लगाया कि उनसे जान का खतरा है। उन्होंने कहा कि मैंने उसे बेटी की तरह मानते हुए पढ़ाया लिखाया। मेरे बच्चे कहते थे कि पापा आप हमें समय नहीं देते हैं, और उसे पढ़ा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मेरा इस लेवल का मोनालिसा के साथ अटैचमेंट था।
उन्होंने कहा कि मैं देश के राष्ट्रवादी व सनातनी लोगों के सहयोग से जिहाद के खिलाफ लड़ाई लड़ने में सक्षम हूँ, और कभी भी देशद्रोहियों के आगे सर नहीं झुकाऊंगा।





