
Gold-Silver Import to Get Cheaper : सोना-चांदी का आयात होगा सस्ता, सरकार ने कर दी कम बेस इंपोर्ट प्राइस!
जानिए सोना-चांदी के हाजर भाव (Spot Price) और क्या हैं बेस इंपोर्ट प्राइस!
Mumbai : सोने और चांदी की आयात पर सरकार ने बड़ी राहत दी है। सरकार ने इन कीमती धातुओं के आयात पर लगने वाले कस्टम ड्यूटी की गणना के लिए इस्तेमाल होने वाले बेस इंपोर्ट प्राइस (आधार आयात मूल्य) को कम कर दिया है। केंद्रीय वित्त मंत्रालय के तहत काम करने वाले सेंट्रल बोर्ड आफ इनडायरेक्ट टैक्सेस एंड कस्टम्स में 1 नोटिफिकेशन जारी कर यह जानकारी दी हैं कि यह कदम ऐसे समय में उठाया गया हैं जब अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी की कीमतें रिकॉर्ड स्तर के करीब पहुंच रहीं हैं। सरकार ने इस कदम से सोने-चांदी के आयतकों पर पड़ने वाला बोझ हल्का होगा।
जानिए क्या हो गया बेस प्राइस!
CBIC (सीबीआईसी) में सोने के बेस इंपोर्ट प्राइस को उन 49 डाॅलर प्रति 10 ग्राम घटाकर 1.518 डाॅलर कर दिया हैं वहीं चांदी के बेस इंपोर्ट प्राइस में 870 डाॅलर प्रति किलोग्राम की कटौती की गई हैं जिससे यह 2,675 डॉलर प्रति किलोग्राम हो गया हैं यह नई दरें उन सोने-चांदी पर लागू होगी जिनका आयात तय टेरीफ हेडिंग Tariff Headings के तहत किसी भी रूप में किया जाएगा। सरकार की इस ड्यूटी कटौती का फायदा हाई प्योरिटी गोल्ड बार और कॉइन साथ में सिल्वर बुलियन और मेडेलियन पर भी मिलेगा। हालांकि गहनों कीमती धातुओं से बनी अन्य वस्तुओं और पोस्ट, कूरियर या बैगेज के जरिए होने वाले आयात पर यह छूट लागू नहीं होगी।
इससे पहले कब बदला था बेस प्राइस?
चांदी का बेस इंपोर्ट प्राइस इससे पहले 27 जनवरी 2026 को बदल गया था जबकि सोने का भाव 22 जनवरी 2026 को आखिरी बार तय किया गया था। आमतौर पर सरकार हर पखवाड़े (2 सप्ताह) में कीमती धातुओं के बेस इंपोर्ट प्राइस को रिवाइज करती है।

सोने-चांदी के मुरीद हैं भारतीय!
इस समय भारत दुनिया में सोने का दूसरा सबसे बड़ा ग्राहक हैं साथ ही भारत चांदी के लिए सबसे बड़ा बाजार हैं अपने यहां सोने के लगभग समूची मांग आयात से पूरी करनी होती हैं वहीं चांदी की 80% से अधिक जरूरत हैं यह भी विदेशी आपूर्ति पर निर्भर करती हैं यह भी जान ले कि पिछले वर्ष भारत ने अपने कुल विदेशी मुद्रा भंडार का लगभग दसवां हिस्सा सोने-चांदी के आयात पर खर्च किया था। अनुमान हैं कि 2026 तक या इंपोर्ट बिल और बढ़ सकता है क्योंकि दोनों धातुओं की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं!
सोना-चांदी के भाव!
(Spot Price) हाजर भाव!
सोना: 1 लाख 58 हजार 550 रुपए प्रति 10 ग्राम,
चांदी: 2 लाख 62 हजार 300 रुपए प्रति किलो!





