
Gold Dealer Receives Threat from Bishnoi Gang : सोना कारोबारी को 30 लाख रंगदारी की धमकी, बिश्नोई गैंग के नाम पर वसूली की कोशिश!
जैसे बाबा सिद्दीकी को टपकाया ऐसे तुमको भी टपका दिया जाएगा!
जानिए क्या हैं पूरा मामला?
Mumbai : बोरीवली क्षेत्र में 45 वर्षीय 1 ज्वेलरी व्यापारी को 30 लाख रुपये की रंगदारी की धमकी मिलने का मामला सामने आया हैं। व्यापारी को यह धमकी व्हाट्सएप के जरिए 1 अंतरराष्ट्रीय मोबाइल नंबर से भेजी गई। धमकी भरे संदेश में आरोपी ने व्यापारी को धमकाया कि रकम लॉरेंस बिश्नोई गैंग को पहुंचानी है। इसके बाद आए एक कॉल में आरोपी ने व्यापारी को जान से मारने की धमकी देते हुए कहा कि अगर रुपए नहीं दिए तो उसे बाबा सिद्धीकी की तरह अंजाम भुगतना पड़ेगा।

मैसेज में 30 लाख रुपए की व्यवस्था करने के लिए दी धमकी!
मैसेज में 24 घंटे के भीतर 30 लाख रुपये की व्यवस्था करने को कहा गया था। आरोपी ने यह भी धमकी दी कि रकम नहीं देने पर व्यापारी या उसके परिवार को गोली मार दी जाएगी। घटना के बाद व्यापारी ने बोरीवली पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। मामले में बोरीवली पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ BNS की धारा 308(5) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, धमकी देने वाले मोबाइल नंबर और कॉल डिटेल्स की जांच की जा रही है। साइबर टीम की मदद से आरोपी का पता लगाने की कोशिश जारी है।
जानिए बदमाशों ने धमकी भरे मैसेज में क्या कहा?
बदमाशों द्वारा मैसेज में कहा गया है कि ‘लॉरेंस बिश्नोई गैंग को (सांवरा ज्वैलर्स) 30 लाख फिरौती तुमको देना है। अगर मैनेज नहीं किया तो जैसे बाबा सिद्दीकी को टपकाया हैं वैसे ही तुमको भी टपका देंगे, 24 घंटे के अंदर रुपए मैनेज कर लो।आगे लिखा कि 24 घंटे के अंदर रुपए रेडी कर देना, नहीं तो तुझे या तेरे परिवार को रूपए देना होंगे, नहीं तो टपका देंगे। आगे कहा कि राशि बोल कितनी देगा। आगे कहा गया कि 10 लाख देना होगा, नहीं तो गोली खाने के लिए रेडी रहना। मैसेज के अंत में लॉरेंस बिश्नोई गिरोह अमेरिका लिखा हुआ हैं।फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई हैं!





