Gold & Silver Prices Hit Record Highs : सोना-चांदी में तेजी की रफ्तार जारी!

जानिए क्या हैं वजह कीमतें बढ़ने की?

569

Gold & Silver Prices Hit Record Highs : सोना-चांदी में तेजी की रफ्तार जारी!

Ramesh Soni

Indore/ Ratlam: अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोना-चांदी के भावों में रिकॉर्ड तेजी से घरेलू बाजार में भी तेजी की रफ्तार देखने को मिल रही हैं। इस साल के आखिर में छुट्टियां पड़ते ही अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना-चांदी ने रिकॉर्ड स्तर पर पंहुच गए हैं। निवेशकों की सुरक्षित निवेश की मांग और सीमित सप्लाई की वजह भी इन दोनों धातुओं में तेजी की वजह बन रहीं हैं। हालांकि अंतरराष्ट्रीय बैंकों के सलाहकारों ने इस तेजी को लेकर सलाह देते हुए कहा है कि सतर्क रहते हुए कोई भी इन्वेस्टमेंट करें उन्होंने कहा कि इस समय बाजार में लिक्विडिटी कम होने से खरीददार और विक्रेता दोनों की संख्या नगण्य स्थिति में है। ऐसे हालात बनने पर थोड़ी सी खरीदी या बिकवाली से कीमतों पर असर पड़ता हैं और कीमतें उपर नीचे हो जाती हैं। अभी क्रिसमस होने की वजह से ट्रेडिंग की गति पर विराम लगा रहता हैं इसलिए निवेशक जल्दबाजी में किसी भी खरीद या बेचवाली से गुरेज करें।आज यानी शुक्रवार को सोने-चांदी के भाव में गजब का उछाल देखने को मिला हैं चांदी की कीमत सिर्फ आज 9000 रुपए प्रति किलो चढ़ गई है और इसने एक बार फिर से अपना ऑल टाइम हाई लगाया हैं। इसी तरह सोने की कीमत में भी तेजी देखी जा रही हैं।

क्या हैं वजह कीमतें बढ़ने की?

अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदें, वैश्विक आर्थिक अनिश्चितताएं और भू-राजनीतिक तनाव, सोने और चांदी की बढ़ती मांग, विशेष रूप से केंद्रीय बैंकों और उद्योगों द्वारा!

IMG 20251226 WA0097

आज के सोना-चांदी के भाव इस प्रकार हैं!

सोना 24 कैरेट!

इंदौर: ₹1,41,000, रतलाम:₹1,41,700, दिल्ली: ₹1,41,170 प्रति 10 ग्राम, मुंबई: ₹1,41,020 प्रति 10 ग्राम,

चेन्नई: ₹1,41,620 प्रति 10 ग्राम, कोलकाता: ₹1,41,020 प्रति 10 ग्राम, अहमदाबाद: ₹1,41,070 प्रति 10 ग्राम

लखनऊ: ₹1,41,170 प्रति 10 ग्राम, पटना: ₹1,41,070 प्रति 10 ग्राम हैं।

IMG 20251226 WA0096

सोना- 22 कैरेट!

दिल्ली: ₹1,28,900 प्रति 10 ग्राम, मुंबई: ₹1,28,950 प्रति 10 ग्राम, चेन्नई: ₹1,28,900 प्रति 10 ग्राम, कोलकाता: ₹1,28,950 प्रति 10 ग्राम, अहमदाबाद: ₹1,28,900 प्रति 10 ग्राम, लखनऊ: ₹1,28,900 प्रति 10 ग्राम, पटना: ₹1,28,900 प्रति 10 ग्राम.

इंदौर: चांदी 2,32,000 प्रति किलो, रतलाम: चांदी 2,32,500 प्रति किलो हैं बता दें कि यह भाव आज के लिए हैं और बाजार की स्थिति के अनुसार बदल सकते हैं!