Golden Jubilee Celebrations : दिल्ली में रतलाम के प्रसिद्ध गायक कलाकार शर्मा बिखेरेंगे अपनी आवाज का जादू!

588

Golden Jubilee Celebrations : दिल्ली में रतलाम के प्रसिद्ध गायक कलाकार शर्मा बिखेरेंगे अपनी आवाज का जादू!

देशभर के दिव्यांगो के बीच गूँजेगी गायक गिरीश शर्मा की सुमधुर आवाज!

Ratlam : नई दिल्ली में 17 अगस्त को आयोजित होने जा रहें रेलवे अधिकारी क्लब में दिव्यांग कर्मचारियों के बीच गायन को लेकर रतलाम के सुप्रसिद्ध गायक कलाकार गिरीश शर्मा को आमंत्रित किया गया है।

यह आयोजन रेलवे दिव्यांग कर्मचारियों की संस्था अपने स्थापना से लेकर अब तक के 50 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित कर रही है। संघर्ष से सफलता की ओर आयोजित इस कार्यक्रम में भारत के दिव्यांग कर्मचारी शामिल हो रहे हैं।

आपको बता दें कि गिरीश शर्मा गायन की दुनिया में अंजाना नाम नहीं है उन्होंने सोनी टीवी के रियलिटी शो, संस्कार टीवी, आरके स्टुडियो के अलावा गायक कलाकार अमित कुमार, बप्पी लहरी व सुदेश भोसले के सम्मुख अपनी प्रस्तुतियां दी हैं। इन्होंने पूना में वर्ष 2019 में यूनेस्को द्वारा आयोजित अखिल भारतीय संस्कृति संघ के अन्तर्गत सुगम संगीत कार्यक्रम में प्रथम स्थान प्राप्त किया था।

जिसके बाद अंतराष्ट्रीय स्तर पर आयोजित संगीत प्रतियोगिता में सिंगापुर में भारत की ओर से चयन किया गया और वहां शर्मा को गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया था। उसी आधार पर इसी वर्ष गिरीश को भारत की ओर से पेरिस के यूनेस्को मुख्यालय से गाने का आमंत्रण मिला था जहां वह व्यक्तिगत कारणों से नहीं जा सके थे।