स्वर्णकार समाज ने गणगौर एवं फागोत्सव मनाया! सैकड़ों की संख्या में समाजजन हुए सम्मिलित!

542

स्वर्णकार समाज ने गणगौर एवं फागोत्सव मनाया! सैकड़ों की संख्या में समाजजन हुए सम्मिलित!

 

Indore : शहर के छत्रीबाग स्थित स्वर्णकार समाज के जगदीश मंदिर पर गणगौर एवं फागोत्सव मनाया गया जिसमें समाज के सैकड़ों की संख्या में समाजजन, मात्रशक्तियो और युवाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष चिंटू वर्मा एवम वरिष्ठ समाजसेवी संझा लोकस्वामी के प्रधान संपादक जीतू सोनी थे।

 

समाज अध्यक्ष योगेन्द्र सोनी के मार्गदर्शन में महिला संगठन सचिव श्रीमती अलका सोनी एवम युवा संगठन अध्यक्ष संजय सोनी के मार्गदर्शन में शाम को गणगौर का चल समारोह छत्रीबाग स्थित जगदीश मंदिर निकाला गया जो शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए बजाजखाना चौक पहुंचा,

जहां स्थित श्रीराम ज्वेलर्स पर राजेश सोनी द्वारा गणगौर पूजन किया गया एवम सभी समाजजनों का अभिनन्दन किया गया।

IMG 20240403 WA0066

गणगौर उत्सव चलसमारोह में संगठन की संरक्षक रीटा सोनी, संध्या सोनी, सरोज सोनी, रेखा पोद्दार, शोभा सोनी उमा सोनी, श्रद्धा सोनी, गायत्री, सोनी, हेमलता सोनी, पूजा सोनी, किरण सोनी, रानी सोनी, संगीता सोनी, अर्चना सोनी, प्रियंका सोनी, हिरल सोनी, आकांक्षा सोनी, उर्मिला सोनी, मंजू सोनी एवं समस्त कार्यकारिणी के सदस्यों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।

IMG 20240403 WA0065

कार्यक्रम में दुल्हन श्रृंगार प्रतियोगिता, थाली सज्जा प्रतियोगिता, कलश सज्जा प्रतियोगिता, डांस प्रतियोगिता रखी गई तथा विजेताओं प्रतियोगी को गिफ्ट वितरित किए।

 

फाग उत्सव को सफल बनाने में समाजसेवी अशोक सोनी, नीतेश सोनी, हर्षद सोनी, विक्की सोनी, आकाश सोनी, विकास सोनी, कमल सोनी, पवन सोनी, आयुष सोनी एवं समस्त कार्यकारिणी सदस्यों की सराहनीय भूमिका रहीं।