

.Gond Katira: अगर आप गर्मियों में इसे खाते हैं तो ठंडक के साथ साथ जोड़ों को ग्रीस भी देता है !
गर्मियों में शरीर को ठंडा रखना एक बड़ी चुनौती बन जाती है। धूप और गर्म हवाओं के कारण अक्सर हम थकान, डिहाइड्रेशन और शरीर में जलन जैसी समस्याओं से परेशान हो जाते हैं। ऐसे में अगर कोई प्राकृतिक चीज आपके शरीर को ठंडक भी दे और जोड़ों की सेहत भी सुधार दे तो भला इससे बेहतर क्या हो सकता है गोंद कतीरा तासीर में ठंडा है, इसलिए गर्मी में इसका सेवन करें। इसके सेवन से शरीर में ताक़त बनी रहती है पेशाब में जलन और पेशाब सम्बंधित बीमारी में यह रामबाण की तरह काम करता है गोंद कतीरा का प्रयोग विभिन्न प्रकार के रोगों को दूर करने के लिए किया जाता है।

गोंद कतीरा के गुण ….
गोंद कतीरा शरीर के खून को गाढ़ा करता है, हृदय की कठोरता को दूर करता है और आंतों की खराश को दूर करके बलवान बनाता है। यह शरीर से निकलने वाले खून को रोकता है, सांस रोग को दूर करता, खांसी को नष्ट करता व कफ दूर करता है। यह छाती की खरखराहट और फेफड़ों के जख्मों को खत्म करता है। इसका प्रयोग जहर को उतारने के लिए भी किया जाता है विशेषकर गर्म मिजाज वालों व्यक्ति के जहर को। पेशाब की जलन, मासिकस्राव का कम आना, हाथ-पैरों की जलन, सिर की जलन, खुश्की, अधिक प्यास लगना आदि रोग ठीक होते हैं।
शरीर की गर्मी व जलन से छुट्टी……

आपरो बता दें कि गोंद कतीरा एक ऐसा ही चमत्कारी प्राकृतिक पदार्थ है। यह दिखने में भले ही चिपचिपा लगे, लेकिन इसके फायदे इतने हैं कि जानकर आप इसे अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहेंगे। आज हम जानेंगे कि गोंद कतीरा कैसे शरीर की गर्मी को शांत करता है, जोड़ों में ग्रीस बढ़ाता है और इसे खाने का सबसे बढ़िया तरीका क्या है।
गर्मियों में सबसे ज्यादा समस्या होती है शरीर के अंदर बढ़ती गर्मी की। इससे थकावट, चक्कर आना और डिहाइड्रेशन जैसी समस्याएं सामने आने लगती हैं। गोंद कतीरा में प्राकृतिक ठंडक देने वाले तत्व होते हैं जो शरीर के तापमान को संतुलित रखते हैं। अगर आप नियमित रूप से गोंद कतीरा का सेवन करते हैं, तो गर्मी के कारण होने वाली परेशानियों से आसानी से बच सकते हैं। इसे शरबत या दूध में मिलाकर पीने से शरीर को अंदर से ठंडक मिलती है और लू लगने का खतरा भी कम हो जाता है।