Gopal Bhargava is Also a Contender : 9वीं बार जीते गोपाल भार्गव CM पद की दावेदारी करने दिल्ली पहुंचे!   

चुनाव प्रचार के दौरान ही उन्होंने अपनी मंशा का इशारा किया, अब दौड़ में शामिल!

1157

Gopal Bhargava is Also a Contender : 9वीं बार जीते गोपाल भार्गव CM पद की दावेदारी करने दिल्ली पहुंचे!   

Bhopal : मुख्यमंत्री की दौड़ में अब एक और नाम शामिल बताया जा रहा है। भाजपा हाईकमान ने रहली विधानसभा सीट से 9वीं बार जीते सीनियर भाजपा नेता को दिल्ली बुलाया है, वे दिल्ली पहुंच भी गए हैं। अभी इस बात में संशय है कि गोपाल भार्गव को हाईकमान ने दिल्ली बुलाया है या वे खुद गए। चुनाव प्रचार के दौरान भार्गव ने इस बात का इशारा भी किया था कि वे भी मुख्यमंत्री पद की दौड़ में हैं।

मध्यप्रदेश का मुख्यमंत्री कौन होगा, यह तो हाईकमान तय करेगा। लेकिन, इस कोशिश में आधा दर्जन नेता लगे हैं। गोपाल भार्गव ने चुनाव प्रचार के समय कहा था कि ‘मुख्यमंत्री बनने की इच्छा सबकी होती है।’ उन्होंने खुद को चुनावों से पहले ही इस बार दावेदार बता दिया था। अब जब नतीजों में भाजपा को जोरदार बहुमत मिला है, तो उनके नाम की चर्चा भी मुख्यमंत्री पद के दावेदारों में है।

गोपाल भार्गव नौंवी बार निर्णायक जीत दर्ज कर ली है। उन्होंने कांग्रेस ने तेज तर्रार युवा नेत्री ज्योति पटेल को 60 हजार से अधिक वोटों से हराया है। सागर जिले की रहली विधानसभा सीट से भाजपा के कद्दावर नेता गोपाल भार्गव ने नौंवी बार फिर निर्णायक जीत दर्ज की। जीत दर्ज करने से पहले ही उन्होंने मुख्यमंत्री पद का दावा ठोक दिया था।

कांग्रेस के लिए यह सीट किसी सिरदर्द से कम नहीं है। क्योंकि, इस सीट पर 1985 के बाद से अब तक कांग्रेस को भाजपा की कोई काट नहीं मिल सकी। बुंदेलखंड अंचल की इस सीट पर पिछले आठ चुनावों से एक ही नेता विधायक चुनते आ रहे हैं, जिसकी वजह से मौजूदा विधानसभा में सीनियरिटी के हिसाब से वो ही पहले पायदान पर हैं। अब 9वी बार भी विधानसभा की जनता ने जीत का सेहरा गोपाल भार्गव के सिर ही पहना दिया है। ऐसे में रहली सीट बीजेपी का अभेद किला बन गई है।