
पढ़ना जारी रखें
गई है। आज हो रहा आयोजन एक अलग दिशा निश्चित करता है।
मंत्री काश्यप ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ यादव द्वारा गो पूजा तथा गोवंश के लिए समर्पण के साथ गोवंश संवर्धन एवं गौ सुरक्षा को प्रदेश में आंदोलन का रूप दिया गया है। प्रदेश में नगर निगम, नगर पालिकाओं के माध्यम से गौशालाओं का समुचित संचालन किया जा रहा है, जिससे कि गोवंश को सुरक्षा एवं संवर्धन मिले। मुख्यमंत्री डॉ यादव द्वारा गौशालाओं को दिए जाने वाले अनुदान की राशि में वृद्धि करते हुए 20 रुपए के स्थान पर अब दुगनी राशि प्रत्येक माह 40 रुपए प्रत्येक गोवंश के लिए दी जा रही है, जिससे गोवंश का भरण पोषण आसानी से हो सकेगा।

काश्यप ने बताया कि रतलाम नगर निगम के माध्यम से सागोद गौशाला में एक हजार गोवंश रखने के लक्ष्य के साथ गौशाला का विस्तार किया जा रहा है। शासन द्वारा प्रदेश में गौशालाओं को उन्नत करने के साथ ज्यादा संख्या में गोवंश रखने का कार्य किया जा रहा है। उनके प्रभार के भोपाल जिले में पांच हजार गोवंश क्षमता की गौशाला तैयार की जा रही है। गौमाता हमारे जीवन का आधार है। गो दुग्ध अमृत है, गौ माता के आशीर्वाद से हमारा जीवन आगे बढ़ता है। प्रदेश शासन संस्कृति के साथ जुड़कर कार्य कर रहा हैं।
महापौर प्रहलाद पटेल ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ यादव ने नवाचार करते हुए नई दिशा दी है, जिससे प्रदेशव्यापी गो पूजन तथा गोवर्धन पूजा आयोजन हो रहे हैं। आज हम गौ माता का आशीर्वाद ले रहे हैं।
भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ यादव द्वारा पूरे प्रदेश में बृहद एवं व्यापक रूप से गोवर्धन पूजा आयोजन कराये जा रहें हैं। निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा शर्मा ने गोवर्धन पूजा का महत्व बताते हुए उसके बारे में विस्तार से जानकारी दी।
*गौ सेवा पर महापौर तथा गोपालको का सम्मान हुआ।*
समर्पण के साथ गौसेवा करने पर मंत्री काश्यप द्वारा कार्यक्रम में महापौर प्रहलाद पटेल का सम्मान शॉल श्रीफल से किया गया एवं उनकी गौसेवा की सराहना की गई। इस अवसर पर गोपालको का भी सम्मान किया गया। इनमें श्री कृष्णा कामधेनु गौशाला के सुदामा, कालूराम पटेल, ईश्वरलाल धबाई, कैलाश खदेड़ा तथा मांगीलाल चौहान सम्मानित किए गए।
*पार्षद धर्मेंद्र रांका तथा श्रीमती शबाना खान तथा धबाई ने 3 माह का मानदेय गोसेवा के लिए किया समर्पित!*
कार्यक्रम में गौशाला में गोवंश की सेवा के लिए पार्षद श्री धर्मेंद्र रांका ने अपने 3 माह के मानदेय लगभग 36 हजार रुपए, पार्षद शबाना खान ने 5 हजार रुपए तथा गोपालक ईश्वरलाल धबाई ने 11 हजार रुपए राशि अपनी और से गौशाला की सेवा हेतु अतिथियों की उपस्थिति में प्रदान की।
कार्यपालन यंत्री नगर निगम जीके जायसवाल, स्वास्थ्य अधिकारी एपी सिंह, उप-संचालक पशुपालन डॉ. नवीन शुक्ला, लेखाधिकारी जगदीश पांचाल, पशु चिकित्सा विभाग के दिनेश पांचाल, सरपंच कैलाश खदेड़ा आदि मौके पर मौजूद रहें । इस अवसर पर मंत्री काश्यप को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया।