MP में 21 और 22 अक्टूबर को प्रमुख सार्वजनिक स्थलों और गौशालाओं में गोवर्धन पूजा, मुख्यमंत्री के निर्देश- कार्यक्रमों को उत्सव के रूप में मनाया जाए

सीएम की जनता से अपील- स्वदेशी दीपावली मनाएं

339

MP में 21 और 22 अक्टूबर को प्रमुख सार्वजनिक स्थलों और गौशालाओं में गोवर्धन पूजा, मुख्यमंत्री के निर्देश- कार्यक्रमों को उत्सव के रूप में मनाया जाए

भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आगामी त्योहारों के संबंध में समस्त सांसद गण, विधायक गण, सहित सभी जिलों के कलेक्टर -पुलिस अधीक्षक- नगरीय निकायों के पदाधिकारी और अधिकारियों को मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन से वीसी के माध्यम से संबोधित किया।

IMG 20251019 WA0054

इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश की सांस्कृतिक, धार्मिक, सामाजिक विरासत को सहेजने के लिए आगामी 21 और 22 अक्टूबर को प्रदेश के सभी जिलों के प्रमुख सार्वजनिक स्थलों और गौशालाओं में गोवर्धन पूजा का आयोजन धूमधाम से किया जाए। इन आयोजनों में मंत्री, सांसद, विधायक ,नगरीय निकायों के पदाधिकारी, पंचायत प्रतिनिधियों सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि शामिल हों। स्थानीय स्तर पर सक्रिय सांस्कृतिक मंडलों को सम्मिलित करते हुए कार्यक्रमों को उत्सव के रूप में मनाया जाए।

*स्वदेशी दीपावली मनाएं* 

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि स्वदेशी दीपावली मनाते हुए आत्मनिर्भर भारत के भाव को सशक्त करने के उद्देश्य से त्योहारों में स्वदेशी वस्तुओं के क्रय विक्रय को प्रोत्साहित किया जाए। आत्मनिर्भर भारत और जीएसटी उत्सव के कार्यक्रम आगामी 25 दिसंबर तक जारी रहेंगे ।अतः सभी विधानसभा क्षेत्रों में प्रभारी मंत्री- जनप्रतिनिधि और कलेक्टर्स परस्पर समन्वय से तिथियां निर्धारित करते हुए आत्मनिर्भर भारत / जीएसटी उत्सव के कार्यक्रम आयोजित करें ।