सरकार ने मुकेश कुमार जैन को परिवहन आयुक्त पद से हटाया

1252

सरकार ने मुकेश कुमार जैन को परिवहन आयुक्त पद से हटाया

भोपाल: राज्य शासन ने आज एक आदेश जारी कर भारतीय पुलिस सेवा के 1989 बैच के आईपीएस अधिकारी मुकेश कुमार जैन को परिवहन आयुक्त पद से हटा दिया है। उन्हें विशेष पुलिस महानिदेशक पुलिस मुख्यालय भोपाल पदस्थ किया गया है।

IMG 20220716 WA0051

जैन के स्थान पर अब संजय कुमार झा अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक मुख्यालय भोपाल प्रदेश के नए परिवहन आयुक्त बनाए गए हैं। संजय कुमार झा भी भारतीय पुलिस सेवा के 1989 बैच के अधिकारी हैं।