राज्यपाल मंगुभाई पटेल एम्स में भर्ती, मुख्यमंत्री तबीयत देखने पहुंचे

राज्यपाल के चार दिन के कार्यक्रम निरस्त

851

Bhopal : मध्य प्रदेश के राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल का स्वास्थ्य ठीक नहीं होने से भोपाल के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनके स्वास्थ्य की जानकारी लेने मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान आज एम्स पहुँचे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने चिकित्सकों से राज्यपाल के स्वास्थ्य की जानकारी ली और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने चिकित्सा विशेषज्ञों से भी चर्चा की।

बता दे कि मध्य प्रदेश के राज्यपाल पटेल का स्वास्थ्य कल शाम अचानक बिगड़ गया था। कल शाम को भी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राजभवन जाकर राज्यपाल के स्वास्थ्य की जानकारी ली थी।
राजभवन के सूत्रों के मुताबिक राज्यपाल के स्वास्थ्य को देखते हुए अगले चार दिनों के उनके सभी कार्यक्रम निरस्त कर दिए गए है।