
पढ़ना जारी रखें
गुरुवार को सीएम एकनाथ शिंदे ने गोविंदा को पार्टी की सदस्यता दिलाई। पार्टी में शामिल होने के बाद गोविंदा ने कहा कि मैंने सोचा था कि मैं दोबारा राजनीति में प्रवेश नहीं करूंगा। लेकिन, अब मैं शिवसेना में शामिल हो रहा हूं और मेरे लिए यह भगवान का आशीर्वाद है। इस दौरान अभिनेता ने सीएम एकनाथ शिंदे की भी तारीफ की।

मिलिंद देवड़ा ने स्वागत किया
गोविंदा के राजनीति में वापसी पर राज्यसभा सांसद मिलिंद देवड़ा की भी प्रतिक्रिया सामने आई। देवड़ा ने कहा कि मैं गोविंदा को बीते 25 साल से जानता हूं। हम दोनों ने साल 2004 में साथ में चुनाव भी लड़ा था। मेरे दिवंगत पिता ही उन्हें कांग्रेस में लेकर आए थे। गोविंदा एक साफ दिल वाले इंसान है, जो देश की सांस्कृतिक राजधानी मुंबई का प्रतिनिधित्व करना चाहते हैं’।