Govt Admits Shortage Of IAS-IPS Officers: सरकार ने अधिकारियों की कमी की बात मानी

505

Govt Admits Shortage Of IAS-IPS Officers: सरकार ने अधिकारियों की कमी की बात मानी

नई दिल्ली: भारत सरकार ने माना है कि इस समय तीन हजार से अधिक IAS, IPS और IFS अधिकारियों के पद खाली है। सबसे ज्यादा 1472 पद IAS अधिकारियों के रिक्त हैं, जबकि 864 IPS और 1057 IFS अधिकारियों के पद खाली है।
बताया गया है कि IAS अधिकारियों के स्वीकृत पद 6789 हैं। सूचना के अनुसार 1 जनवरी 2022 तक IPS के 4984 तथा IFS अधिकारियों के 2134 अफसरों की कमी थी। सरकार ने 2021 तक IAS मे सफल उम्मीदवारों को लेने की संख्या बढ़ा दी थी। 2022 से 2030 तक IAS अधिकारियों का कोटा बढ़ाने के लिए एक कमेटी गठित की गई है।
वर्ष 2020 से कोटा बढ़ाने के बाद से हर साल 200 IPS लिए जा रहे हैं। IFS के भी 150 अधिकारी 2022 में लिए गए।
संसद में दिए जवाब में सरकार ने बताया कि 2021 की परीक्षा में उत्तीर्ण 91 उम्मीदवारों को 7 दिसंबर 2022 तक किसी भी सरकारी सेवा में नहीं लिया गया। सरकार ने इसके पीछे जो कारण बताए है – उनमे प्रमुख हैं – सीमित विकल्पों का देना, मेडिकल परीक्षण के परिणाम तथा आरक्षित कैटेगरी का विवाद।