Govt Suspends IFS Officer: विभाग के सचिव से अमर्यादित भाषा में बात करना पड़ा भारी,IFS अधिकारी निलंबित

104

Govt Suspends IFS Officer: विभाग के सचिव से अमर्यादित भाषा में बात करना पड़ा भारी,IFS अधिकारी निलंबित

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के सचिव के साथ अमर्यादित और अभद्र भाषा का प्रयोग करना भारतीय वन सेवा (IFS) के अधिकारी मनीष कश्यप को भारी पड़ गया। राज्य सरकार ने उनके इस आचरण को गंभीर अनुशासनहीनता मानते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

जारी आदेश के अनुसार, भारत सरकार द्वारा आयोजित Deregulation संबंधी बैठक की तैयारी को लेकर 23 जनवरी 2026 को विभागीय सचिव द्वारा दूरभाष पर संपर्क किए जाने के दौरान मनीष कश्यप ने आवश्यक जानकारी देने के बजाय अशोभनीय एवं अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल किया। शासन ने इसे अखिल भारतीय सेवा (आचरण) नियम, 1968 के नियम-3 का उल्लंघन माना है।इसके फलस्वरूप राज्य शासन ने अखिल भारतीय सेवा (अनुशासन एवं अपील) नियम, 1969 के तहत कार्रवाई करते हुए मनीष कश्यप को निलंबित कर दिया।

IMG 20260210 WA0012

निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख, अरण्य भवन, नवा रायपुर अटल नगर निर्धारित किया गया है। उन्हें इस अवधि में नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता मिलेगा।