
Grain ATM; छत्तीसगढ़ में अब ATM से निकलेगा चावल, राशनकार्डधारियों को लाइन लगाने से मिलेगी राहत
विनोद काशिव की रिपोर्ट
Grain ATM: छत्तीसगढ़ में अब ATM से चावल निकलेगा इससे राशनकार्डधारियों को लाइन लगाने से राहत मिलेगी ।
बता दें कि इससे पहले बिहार, ओडिशा, हरियाणा और राजस्थान जैसे राज्यों में ग्रेन एटीएम का सफल प्रयोग पहले ही हो चुका है। वहां इस प्रणाली से पारदर्शिता बढ़ी है और उपभोक्ताओं को तेज व सुगम सेवा मिली है। इसी मॉडल को देखते हुए छत्तीसगढ़ में भी इसे लागू करने की पहल की जा रही है।
बैंक ATM की तर्ज पर सीजी रायपुर का पहला एटीम शहर के शास्त्री बाजार में लगने जा रहा है ,ये एक पायलट प्रोजेक्ट है जिसे बाद में राज्य के अन्य शहरों और गांवों में लगाया जाना है ।
इस एटीम में अपना राशन कार्ड नंबर डालना होगा या आधार स्थापित अंगूठा बायोमेट्रिक लगाना होगा ,जिससे अनाज की मात्रा प्रदर्शित होगी निर्धारित मात्राएं गेहूं या चावल थैले में आ जावेंगे काफी समय से नाप तौल की गड़बड़ी की शिकायत की भी गुंजाइश नहीं रहेंगी सूत्रों के अनुसार, रायपुर में सफल क्रियान्वयन के बाद इस योजना को चरणबद्ध तरीके से अन्य जिलों में भी लागू किया जाएगा। शहरी क्षेत्रों में इस तरह की मशीन आधारित व्यवस्था को लागू करना अपेक्षाकृत आसान माना जा रहा है।ग्रेन एटीएम 24 घंटे चालू रह सकता है, जिससे मजदूर और दैनिक वेतनभोगी वर्ग को बड़ी राहत मिलेगी। वे अपनी सुविधा के अनुसार किसी भी समय राशन प्राप्त कर सकेंगे, जिससे कामकाजी लोगों की परेशानी कम होगी।





