Gramodaya Se Abhyudaya Madhya Pradesh Campaign : ग्रामोदय से अभ्युदय मध्य प्रदेश अभियान का शुभारंभ, स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर व्याख्यानमाला आयोजित!

21 युवा समाजसेवियों का सम्मान, स्वदेशी उत्पाद उपयोग की शपथ, छात्रों को मार्कशीट वितरण, विद्यालय में छात्रों के उपयोगी सामग्री भेंट!

223

Gramodaya Se Abhyudaya Madhya Pradesh Campaign : ग्रामोदय से अभ्युदय मध्य प्रदेश अभियान का शुभारंभ, स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर व्याख्यानमाला आयोजित!

Ratlam : मप्र. जन अभियान परिषद जिला रतलाम द्वारा संवाद योजनांतर्गत स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर जिला स्तरीय व्याख्यानमाला व ग्रामोदय से अभ्युदय मध्य प्रदेश अभियान का शुभारंभ का आयोजन जन चेतना विद्यालय परिसर, पोलो ग्राउंड में स्वामी विवेकानंद जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया गया।

 

मुख्य अतिथि न्यायाधीश एवं सचिव विधिक सेवा प्राधिकरण नीरज पवैया, मुख्य वक्ता युवा समाजसेवी अशोक पाटीदार, कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी मनोहर पोरवाल द्वारा की गई तथा विशेष अतिथि रेडक्रॉस सोसायटी चेयरमेन प्रितेश गादिया, प्रेस क्लब अध्यक्ष मुकेश पुरी गोस्वामी, गायत्री परिवार प्रांतीय समन्वयक विवेकानंद चौधरी, पर्यावरणविद् खुशाल सिंह पुरोहित, स्वदेशी जागरण मंच विभाग संयोजक स्वतंत्रपाल सिंह देवड़ा, राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित शिक्षिका श्रीमती सीमा अग्निहोत्री, इनरव्हील क्लब अध्यक्ष श्रीमती बनिता श्रीवास्तव तथा समाजसेवी गोविंद काकानी उपस्थित रहें।

 

मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक रत्‍नेश विजयवर्गीय ने कार्यक्रम की रूपरेखा व स्वागत उद्बोधन में बताया कि ग्रामोदय से अभ्युदय मप्र. का उद्देश्य परिषद के नेटवर्क के माध्यम से जनकल्याणकारी योजनाओं व दो वर्षों की उपलब्धियों को प्रदेश की सभी ग्राम पंचायतों तक पहुंचाकर अंतिम पात्र हितग्राही तक लाभ सुनिश्चित करना है।

इसके अंतर्गत ग्राम स्तर पर ग्रामोत्सव, चौपाल, रैली व श्रमदान जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण, स्वावलंबन, शिक्षा, सामाजिक समरसता एवं स्वस्थ-नशामुक्त समाज के लिए जनजागरण किया जाएगा तथा स्वामी विवेकानंद जयंती युवा दिवस का उद्देश्य युवाओं में देशभक्ति, सांस्कृतिक चेतना, आत्मनिर्भरता एवं समाज सेवा भाव को जागृत करना है।

IMG 20260112 WA0122

मुख्य वक्ता अशोक पाटीदार ने कहा कि “स्वामी विवेकानंद युवाओं के लिए राष्ट्र जागरण के प्रेरणास्रोत थे। उनका सपना था कि भारत का युवा चरित्रवान, आत्मविश्वासी और सेवा के लिए समर्पित हो। आज का भारत उन्हीं विचारों पर आगे बढ़ रहा है।” ग्रामोदय से अभ्युदय मध्यप्रदेश की परिकल्पना को साकार करने के लिए युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। मुख्य अतिथि न्यायाधीश एवं सचिव विधिक सेवा प्राधिकरण नीरज पवैया ने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी के जीवन का अध्ययन कर देश के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करना चाहिए। ग्रामोदय की अवधारणा को साकार करने के लिए सबको न्याय सुलभ हो, नागरिक कर्तव्यों का पालन और पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण, जीवदया जैसे क्षेत्रों में युवाओं को अपना दायित्व समझकर आगे आना होगा।

IMG 20260112 WA0121

मनोहर पोरवाल ने कहा कि भारत एक आध्यात्मिक देश है, जिसे पूरे विश्व ने स्वीकार किया है। “स्वामी विवेकानंद का जीवन त्याग, तपस्या और राष्ट्र समर्पण का प्रतीक है। युवाओं को चाहिए कि वे उनके आदर्शों को अपनाकर समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाएं।” प्रेस क्लब अध्यक्ष मुकेश पुरी गोस्वामी ने कहा कि स्वामी विवेकानंद का दर्शन सेवा को ही राष्ट्र निर्माण का माध्यम मानता है। सेवा प्रकल्पों के माध्यम से जब जन-जन की चेतना जागृत होती है, तभी सच्चा सामाजिक परिवर्तन संभव होता है। ग्रामीण अवधारणा पर आधारित ग्रामोदय ही आत्मनिर्भर भारत की नींव है। रेडक्रॉस सोसायटी अध्यक्ष प्रितेश गादिया ने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वावलंबन और संस्कार के क्षेत्र में किए जा रहे सेवा कार्य समाज को सशक्त बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्र की प्रगति तभी संभव है जब अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सेवा पहुंचे और प्रत्येक नागरिक राष्ट्र सेवा को अपना कर्तव्य माने।

 

कार्यक्रम को अन्य अतिथियों द्वारा भी संबोधित किया गया। सेवा के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले 21 युवाओं को अतिथियों द्वारा युवा गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया तथा सीएमसीएलडीपी के छात्र-छात्राओं को मार्कशीट वितरण की गई। मप्र. जन अभियान परिषद के सेवा कार्य के तहत विद्यालय के छात्रों को सामग्री भेंट की गई। इनरव्हील क्लब द्वारा शिक्षण सामग्री, सेवार्थ संस्था के शुभम सोनी और मेघना द्वारा भी शिक्षण सामग्री भेंट की गई। कार्यक्रम के प्रारंभ में जन चेतना विद्यालय की छात्राओं द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम का संचालन युवा समाजसेवी प्रधुम्मन व्यास द्वारा किया गया। वंदे मातरम् श्री असीम पांड्या द्वारा गाया गया। कार्यक्रम का आभार परिषद के विकासखंड समन्वयक श्री शैलेंद्र सिंह सोलंकी द्वारा व्यक्त किया गया। स्वदेशी जागरण मंच के श्री स्वतंत्रपाल सिंह देवड़ा द्वारा स्वदेशी संकल्प शपथ कराई गई।

कार्यक्रम में युवा समाजसेवी, सीएमसीएलडीपी के परामर्शदाता व छात्र-छात्राएं, नवांकुर व प्रस्फुटन समिति के पदाधिकारी, जन चेतना विद्यालय के प्राचार्य श्री सतीश तिवारी, डीडीआरसी के स्टाफ, परिषद के महावीर दास बैरागी, विजयेश राठौड़, परमानंद सिसौदिया आदि मौजूद थे!