GST Raid on Khushboo : डेढ़ सौ करोड़ के टैक्स चोरी के सबूत मिले

1062

GST Raid on Khushboo : डेढ़ सौ करोड़ के टैक्स चोरी के सबूत मिले

‘समाजवादी इत्र’ निकाला जिसकी लांचिंग अखिलेश यादव के हाथ हुई

Kanpur : कोई इत्र कारोबारी कितना पैसे वाला हो सकता है, ये इस छापे से पता चलता है। इस इत्र कारोबारी के ठिकानों पर GST छापा मारा गया तो 150 करोड़ की कर चोरी के दस्तावेज मिलेगा। फर्जी कंपनियों के जरिए 100 करोड़ से अधिक का लोन लेने की भी बात सामने आई। इत्र कारोबारी पीयूष जैन मूलरूप से कन्नौज के छिपत्ती के रहने वाले हैं। पीयूष जैन ने एक माह पहले ‘समाजवादी’ नाम से इत्र भी लांच किया था।
टैक्स चोरी की आशंका में GST इंटेलिजेंस महानिदेशालय (DGGI) की टीम ने गुरुवार सुबह इत्र कारोबारी पीयूष जैन के घर, फैक्ट्री, ऑफिस, कोल्ड स्टोरेज और पेट्रोल पंप पर छापा मारा। यह कार्रवाई कानपुर, कन्नौज, गुजरात, मुंबई स्थित प्रतिष्ठानों पर एक साथ की गई। मौके से दस्तावेज और नकदी भी जब्त की गई। 150 करोड़ की कर चोरी के साफ़ सुबूत हाथ लगे हैं। फर्जी कंपनियों के जरिए 100 करोड़ रुपए से अधिक का लोन लेने की भी बात सामने आई। वर्तमान में वे जूही थाना क्षेत्र के आनंदपुरी में रहते हैं और समाजवादी पार्टी के एक बड़े नेता के करीबी हैं।
कन्नौज में इनकी इत्र की फैक्ट्री, कोल्डस्टोरेज और पेट्रोल पंप है। इत्र कंपनी का हेड ऑफिस मुंबई में है और वहां एक घर भी है। गुरुवार सुबह मुंबई की एक टीम कानपुर के अधिकारियों के साथ आनंदपुरी स्थित घर पहुंची। टीम अपने साथ नोट गिनने वाली चार मशीनें लाई थी। परिवार के लोगों से घर में बंद करके पूछताछ की।
अधिकारियों ने बताया कि कन्नौज स्थित फैक्ट्री से इत्र मुंबई जाता है। यहां से इत्र पूरे देश और विदेश में बेचा जाता है। पीयूष जैन की करीब 40 कंपनियां हैं, जिसमें दो सऊदी अरब, दो देश के पूर्वी राज्यों में हैं। समाजवादी इत्र की लांचिंग में पहुंचे थे। अखिलेश पीयूष जैन ने एक माह पहले ‘समाजवादी इत्र’ की लांचिंग लखनऊ में की थी। यह लांचिंग समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के हाथों की गई थी। इस दौरान उन्होंने कहा था कि 2022 के चुनावों को देखते हुए यह इत्र 22 फूलों से बनाया गया है। इसकी खुशबू देश ही नहीं, विदेश तक फैलेगी। लांचिंग के समय सपा एमएलसी पम्पी जैन ने कहा था कि यह इत्र ऐसा है, जिसके इस्तेमाल से समाजवाद की खुशबू आएगी और 2022 में नफरत खत्म कर सभी में प्रेम बढ़ाएगी।