Gujarat Election : गुजरात में पहले चरण की 89 सीटों पर वोटिंग शुरू 

यहां मुख्य मुकाबला भाजपा, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच!

632

Gujarat Election : गुजरात में पहले चरण की 89 सीटों पर वोटिंग शुरू 

Gandhinagar : गुजरात विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 19 जिलों की 89 सीटों के लिए वोटिंग शुरू हो गई। 2,39,76,670 वोटर आज अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। साथ ही 788 उम्मीदवारों की किस्मत EVM में बंद होगी। वोटिंग सुबह 8 बजे शुरू हो गई जो शाम 5 बजे तक चलेगी। यहां मुख्य मुकाबला भाजपा, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच है।

कच्छ जिले में छह विधानसभा सीटें हैं। 2017 विधानसभा चुनाव में इनमें से 4 सीटों पर बीजेपी को जीत मिली थी। विपक्षी दल कांग्रेस को 2 सीट पर जीत हासिल हुई थी। जामनगर जिले में 5 विधानसभा सीट है। 2017 विधानसभा चुनाव में 2 सीट पर बीजेपी और 3 पर मुख्य विपक्षी कांग्रेस को जीत मिली थी।

IMG 20221201 WA0007

देवभूमि द्वारका जिले में 2 विधानसभा सीटें हैं। 2017 विधानसभा चुनाव में एक सीट पर सत्ताधारी भाजपा को जीत मिली थी। वहीं, मुख्य विपक्षी कांग्रेस एक सीट पर विजयी हुई थी। पोरबंदर जिले में भी 2 विधानसभा सीटें हैं। 2017 विधानसभा चुनाव में इस सीट पर भाजपा और एक पर एनसीपी के उम्मीदवार को जीत मिली थी।

गिर सोमनाथ जिले में 4 विधानसभा सीटें हैं। 2017 विधानसभा चुनाव में एक भी सीट पर सत्ताधारी भाजपा को जीत नहीं मिल पाई थी। वहीं, मुख्य विपक्षी कांग्रेस चारों सीट पर विजयी हुई थी। भावनगर जिले में सात विधानसभा सीटें हैं। 2017 विधानसभा चुनाव में छह सीट पर सत्ताधारी भाजपा को जीत मिली थी। वहीं, मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस एक सीट पर विजयी हुई थी।

बोटाद जिले में 2 विधानसभा सीट है। 2017 विधानसभा चुनाव में एक सीट पर सत्ताधारी भाजपा को जीत मिली थी। वहीं, मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस एक सीट पर विजयी हुई थी। नर्मदा जिले में दो विधानसभा सीटें हैं। 2017 विधानसभा चुनाव में मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस एक सीट पर विजयी हुई थी। एक सीट अन्य के खाते में गई थी।