Gujarat Gaurav Yatra : BJP ने कमर कसी, आज से ‘गुजरात गौरव यात्रा!” 

पांच यात्राएं निकलेंगी, आज से दो यात्राएं शुरू 9 दिन तक पार्टी निकालेगी

420

Gujarat Gaurav Yatra : BJP ने कमर कसी, आज से ‘गुजरात गौरव यात्रा!” 

Gandhinagar : इस साल के अंत में होने वाले गुजरात विधानसभा चुनाव में अपने प्रचार अभियान को धार देने के लिए BJP आज से अभियान शुरू कर रही है। PM नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह लगातार राज्य का दौरा कर रहे हैं। लेकिन, अब BJP पांच अलग-अलग स्थानों से ‘गौरव यात्रा’ निकालने जा रही है।

BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा आज दो यात्राओं को हरी झंडी दिखाएंगे। पहली झंडी मेहसाणा यात्रा को दिखाएंगे। यह यात्रा गुजरात के पांच अलग-अलग धार्मिक स्थलों से रवाना की जाएगी। गुजरात गौरव यात्रा 10 दिनों तक चलेगी और ये राज्य की 182 विधानसभा सीटों में से 144 सीटों से होकर गुजरेगी।

BJP नेताओं के मुताबिक पहली दो यात्राएं मेहसाणा जिले के बहुचराजी से कच्छ जिले के माता नो मढ़ तक जाएगी। बहुचराजी में विश्व प्रसिद्ध सूर्य मंदिर है। दूसरी यात्रा द्वारका से पोरबंदर तक निकलेगी। इन दोनों यात्राओं को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा हरी झंडी दिखाएंगे। तीसरी यात्रा अहमदाबाद जिले के जंजरका से अहमदाबाद के सोमनाथ तक जाएगी। जबकि, चौथी यात्रा नवसारी जिले के उनई से दक्षिण गुजरात के खेड़ा जिले स्थित फगवेल तक जाएगी। पांचवीं यात्रा उनई से अंबाजी तक जाएगी।

IMG 20221012 WA0024

अमित शाह भी दिखाएंगे हरी झंडी

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी इनमें से कुछ यात्राओं को हरी झंडी दिखाएंगे। इसके अलावा केंद्रीय मंत्री व गुजरात के प्रभारी भूपेंद्र यादव, पीयूष गोयल, मनसुख मांडविया, पुरुषोत्तम रुपाला सहित कई अन्य केंद्रीय मंत्री इन यात्राओं में शामिल होंगे।

इन यात्राओं में बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के भी शामिल होने की संभावना है। PM नरेंद्र मोदी ने हाल के दिनों में कई बार गुजरात का दौरा किया और उन्होंने कई हजारों करोड़ों रुपए कि कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया है।

IMG 20221012 WA0026

5 हज़ार किमी की दूरी की जाएगी तय

गुजरात गौरव यात्रा के दौरान पार्टी की योजना 5 हज़ार किलोमीटर से अधिक की दूरी तय करने की है। इस दूरी को पूरा करने के दौरान यह यात्रा जिन क्षेत्रों से गुजरेगी, उनमें अधिकांश आदिवासी बहुल है। आदिवासी बहुल इलाकों की सीटों पर कांग्रेस का अच्छा खासा प्रभाव माना जाता है।

1995 से लगातार BJP सत्ता में

गुजरात में 1995 से लगातार BJP सत्ता में हैं। इससे पहले भी गुजरात में जब वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री थे तब भी एक बार उन्होंने गुजरात गौरव यात्रा निकाली थी। पिछले विधानसभा चुनाव में भी पार्टी ने गुजरात गौरव यात्रा निकाली थी। इस साल के अंत तक गुजरात विधानसभा का चुनाव होना है। इस बार आम आदमी पार्टी भी गुजरात में जोड़ लगा रही है,ऐसे में मुकाबला त्रिकोणीय होने की संभावना है।