
पढ़ना जारी रखें
नगर निगम आयुक्त एवं विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण के सीईओ श्री किशोर कान्याल ने बाल भवन में पुलिस ट्रेनिंग केन्द्र तिघरा के पुलिस अधीक्षक, सशस्त्र सीमा बल के अधिकारियों और साडा के अधिकारियों के साथ चर्चा की। ट्रेनिंग सेंटर के निर्माण हेतु साडा द्वारा आवंटित की गई भूमि एवं पुलिस ट्रेनिंग सेंटर के लिये उपलब्ध कराई गई भूमि के संबंध में चर्चा की गई। बैठक में तय किया गया कि संयुक्त रूप से उपलब्ध भूमि का निरीक्षण कर दोनों ही संस्थाओं को उपलब्ध कराई गई भूमि का सीमांकन कर उन्हें जानकारी दी जाए।
