Gwalior News-Voices Of Rebellion : कांग्रेस MLA ने नरोत्तम मिश्रा को CM बनाने की मांग उठाई

कहा कि ब्राह्मण समाज में उन्हें CM नहीं बनाए जाने पर रोष!

1067

Gwalior : ग्वालियर के कांग्रेस विधायक प्रवीण पाठक का ताजा बयान पार्टी से बगावत की तरफ इशारा कर रहा है।

ब्राह्मण समाज के एक कार्यक्रम में उन्होंने प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा की जमकर तारीफ की और कहा कि उनके साथ अन्याय हो रहा है।


Read More… Vallabh Bhawan Corridors To Central Vista: CM सर ले रहे है कलेक्टरों की क्लास, कुछ ज्यादा ही सक्रिय है उनका तंत्र 


उनमें क्षमता, योग्यता और अनुभव सभी है, भाजपा को उन्हें मुख्यमंत्री बनाना चाहिए। उससे पहले ब्राह्मण समाज एक कार्यक्रम के मंच से कांग्रेस विधायक ने उन्हें DGP, गृहमंत्री के साथ मुख्यमंत्री बताया।

प्रवीण पाठक ने कहा कि जोडताड़ करके सरकार नरोत्तम मिश्रा ने बनवाई है पर उन्हें पार्टी ने मुख्यमंत्री नहीं बनाया। भाजपा में उनके साथ अन्याय हो रहा है। जोड़-तोड़ करके सरकार उन्होंने बनाई।

लेकिन, हालत यह है कि पेड़ किसी ने लगाया और फल कोई और खा रहा है। फल भी उसे ही खाने चाहिए जिसने पेड़ लगाया।

कांग्रेस विधायक ने कहा कि गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा की योग्यता की कोई कमी नहीं, उनमें हर वह क्षमताएं जो एक मुख्यमंत्री में होती हैं।

लेकिन, उन्हें मुख्यमंत्री नहीं बनाया जा रहा, इससे ब्राह्मण समाज में भाजपा के खिलाफ नाराजगी है।


Read More… Home Minister Narottam Mishra attacks On Rahul Gandhi: राहुल गांधी न राम के हुए न राष्ट्र के 


प्रवीण पाठक इससे पहले भी गृहमंत्री की तारीफ में कसीदे काढ़ चुके हैं। रविवार को उन्होंने कहा कि ऐसा विद्वान नेता पूरे मध्यप्रदेश में नहीं है।