एक दर्जन से ज्यादा सुरक्षा जवानों और उनके परिजनों की कर चुका था रेकी,आतंकी फैजान की जानकारी NIA को भेजी

202

एक दर्जन से ज्यादा सुरक्षा जवानों और उनके परिजनों की कर चुका था रेकी,आतंकी फैजान की जानकारी NIA को भेजी

भोपाल
खंडवा से गिरफ्तार हुए इंडियन मुजाहिदीन के आतंकी फैजान के संबंध में एटीएस ने एनआईए को जानकारी भेजी है। फैजान देश के सुरक्षा बल के जवानों और उनके परिजनों की निगरानी एवं रेकी करता था। इस पर एटीएस ने ठोस जानकारी जुटाई है। यह जानकारी प्रदेश एटीएस ने NIA से साझा की है। दरअसल फैजान की साजिश लोक वुल्फ अटैक की थी। फैजान को मंगलवार को अदालत में पेश किया जाएगा। वह चार जुलाई से एटीएस की रिमांड पर है।

कौन-कौन थे निशाने पर
फैलान के निशाने पर सुरक्षा बल के कौन-कौन जवान थे, कितने जवानों के परिवारों तक वह पहुंच गया था। यह जानकारी एटीएस ने कुछ हद तक उससे उगलवा ली है। जिसमें चौकाने वाली जानकारी सामने आई है। इस जानकारी के साथ ही फैजान के खौफनाक इरादे भी पुलिस को पता चले हैं। यह पूरी जानकारी उन राज्यों की पुलिस के साथ भी शेयर की जा सकती है, यहां पर सुरक्षा बल के जवानों के परिवार रहते हैं।

बताया जाता है कि फैलान ने एक दर्जन से ज्यादा जवानों और उनके परिजनों की रेकी कर ली थी। हालांकि प्रदेश पुलिस ने उसे समय रहते ही दबोच लिया इसके चलते अब तक यह किसी भी तरह की वारदात को अंजाम नहीं दे सका।

रकीब से भी जुड़े हैं तार
इससे पहले उसकी लिंक पश्चिम बंगाल जेल में बंद रकीब से जुड चुकी है। फैजान वहां पर उससे मिलने के लिए गया था, पश्चिम बंगाल एटीएस ने तभी इसके संबंध में जानकारी प्रदेश पुलिस से शेयर की थी। जिस पर एटीएस ने इस पर पल-पल नजर रखी और पुख्ता जानकारी मिलते ही इसे दबोच लिया।