

Hailstorm in Churu:राजस्थान कई जिलों में बदला मौसम, चूरू में ओलावृष्टि,कश्मीर जैसा नजारा !
राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ का असर दिखाई देने लगा है। प्रदेश कई जिलों में शुक्रवार को बारिश और ओलावृष्टि देखने को मिली है। इसके कारण मार्च के महीने में भी लोगों को सर्दी का अहसास हो रहा है। मौसम विभाग की माने तो प्रदेश के चूरू में जबरदस्त ओलावृष्टि देखने को मिली। यहा पर जहां तक नजरें जा रही हैं वहां ओलो की सफेद चादर बिछी नजर आयी। भारी ओलावृष्टि से कई गांवों में फसले खराब हो गई है।
गिरे ओले
मौसम विभाग की माने तो चरू में पिछले 24 घंटे से मौसम में बदलाव नजर आ रहा था। शुक्रवार सुबह मामूली बूंदाबांदी के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गयी और ठंडी हवाएं चलने लगी। शाम होते ही जिले के कई हिस्सों में ओलावृष्टि की खबरें आने लगी। इसके बाद रात में मूसलाधार ओलावृष्टि हुई जिससे खेतों में खड़ी फसले खराब हो गई। वहीं एक बार फिर से लोगों को सर्दी का अहसास होने लगा है।
आगे कैसा रहेगा मौसमचूरू के ग्रामीण इलाकों में खेतों में ओले गिरने से सफेद चादर बिछ गई, जिसकी वजह कश्मीर जैसे नजारे दिखाई दिए हैं।
चूरू के विभिन्न क्षेत्रों में हुई यह ओलावृष्टि किसानों के लिए बेहद बुरी खबर है… यह वीडियो देखकर आप स्थिति को भयावहता समझ सकते हैं, हालांकि यह वीडियो खाली क्षेत्र का दिखाई दे रहा है..@arvindchotia pic.twitter.com/RAg8WQf2sk
— कुमार अजय (@kumarajayggu) February 28, 2025
वहीं मौसम विभाग की माने तो आज भी प्रदेश में कई जगहों पर बारिश के साथ साथ ओले गिर सकते है। आज भी पश्चिमी विक्षोभ का असर प्रदेश में दिखाई देगा। इसके बाद मौसम मुख्यत शुष्क हो जाएगा। वहीं इस ओलावृष्टि ने किसानों को बर्बाद कर दिया है। खेतो में खड़ी फसले खराब हो गई है। किसानों को कहाना हैं कि इस समय ओलावृष्टि से किसानों की खेत में पककर तैयार ख़डी फ़सल नष्ट हो गया।चूरू के ग्रामीण इलाकों में खेतों में ओले गिरने से सफेद चादर बिछ गई, जिसकी वजह कश्मीर जैसे नजारे दिखाई दिए हैं।
मेरे लोकसभा क्षेत्र चूरु के विभिन्न क्षेत्रों में हुई अति ओलावृष्टि से यहाँ के किसानों की पक्की हुई फसलों के भारी नुकसान होने की सुचना प्राप्त हुई है। देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ और हमारे अन्नदाता वर्ग पर प्रकृति ने जो कहर बरपाया है उसके लिए मैं संवेदना व्यक्त करता हूँ। मैं सभी… pic.twitter.com/nIIQ9mkfkt
— Devendra Jhajharia (Modi ka Parivar) (@DevJhajharia) February 28, 2025
मौसम विभाग चूरू के अनुसार इस समय रबी की फसलें पकने को हैं। गेहूं, जौ, सरसों आदि की फसलें पककर तैयार खड़े हैं। इतने भयंकर ओले गिरने से फसलों को काफी नुकसान हुआ है।
चूरू के विभिन्न क्षेत्रों में हुई यह ओलावृष्टि किसानों के लिए बेहद बुरी खबर है… यह वीडियो देखकर आप स्थिति को भयावहता समझ सकते हैं, हालांकि यह वीडियो खाली क्षेत्र का दिखाई दे रहा है..@arvindchotia pic.twitter.com/RAg8WQf2sk
— कुमार अजय (@kumarajayggu) February 28, 2025