

Hamidia Hospital: कोविड में रखे कर्मचारियों को निकालने की तैयारी,आउटसोर्स कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, 2 दिन में सैलरी देने का आश्वासन
भोपाल। भोपाल स्थित हमीदिया अस्पताल में कोविड के दौरान रखे गए कर्मचारियों को हटाने की तैयारी की जा रही है। अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि कोरोना के दौरान अतिरिक्त कर्मचारी रखे गए थे, अब उनकी सेवाएं समाप्त की जाएंगी। वहीं दूसरी और हमीदिया अस्पताल में आउर्टसोर्स कर्मचारियों की हड़ताल खत्म हो गई है। उन्हें अगले दो दिन में दो माह की सैलरी देने का आश्वसन दिया गया है।
बता दें कि बीते दो हफ्ते में 500 से अधिक वार्ड बॉय और टेक्नीशियन दो दिन हड़ताल कर चुके हैं। हमीदिया अस्पताल का मैनेजमेंट अब 400 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में है।
*निजी कंपनी ने जारी किया लेटर*
रिपोर्ट्स के मुताबिक मैनेजमेंट ने इस संबंध में निजी कंपनी को लेटर जारी किया है। ये कौन से कर्मचारी होंगे, अभी तय नहीं है। हालांकि, बताया जा रहा है कि ये वे कर्मचारी हो सकते हैं, जिनकी जॉइनिंग कोविड के दौरान हुई थी। सूत्रों का कहना है कि शासन से स्वीकृत पदों के मुकाबले हमीदिया में 400 कर्मचारी अधिक काम कर रहे हैं। वर्तमान में शासन की ओर से जितने पद सैक्शन हैं, उस आधार पर निर्णय लिया जाएगा।
0 *इनका कहना है*
– कोविड के दौरान जो कर्मचारी रखे गए थे, उन्हें हटाया जाएगा। वहीं आउटसोर्स कर्मचारियों की सैलरी भी जल्द जारी कर दी जाएगी।
डॉ. कविता सिंह, डीन,
जीएमसी