Hanuman Chalisa : 65 मिनट में 11 भजनों से संगीतमय हनुमान चालीसा के 11 पाठ!

अधिक मास का अनूठा आयोजन, डेढ़ घंटे तक श्रोता डूबे भक्ति के सागर में!

721

Hanuman Chalisa : 65 मिनट में 11 भजनों से संगीतमय हनुमान चालीसा के 11 पाठ!

Dhar : जिला मुख्यालय पर मंगलवार को अधिक मास की पूर्णिमा के पावन अवसर पर 65 मिनट मे 11 भजनों पर निरंतर संगीतमय हनुमान चालीसा का पाठ हुआ। संभवतः जिला मुख्यालय पर पहला अनूठा आयोजन हुआ, जिसमें एक मंच पर निरंतर बिना रुके 11 हनुमान चालीसा का पाठ किया गया।

इस अनूठे आयोजन मे प्रदेश के प्रसिद्ध पवन पुत्र सुंदरकांड मंडल अमझेरा के गायकों द्वारा निरंतर डेढ़ घंटे तक हनुमान चालीसा पाठ के साथ भजन और कीर्तन का समां बांध दिया। इस भक्ति सागर में शहरवासियों समेत जिले के कई स्थानों से भी श्रोताओं ने उपस्थित होकर प्रभु की भक्ति का लाभ लिया। शहर के निजी गार्डन में आयोजित संगीतमय हनुमान चालीसा पाठ की शुरुआत बारिश के चलते शाम 5 बजकर 40 मिनट पर शुरू हुई।

WhatsApp Image 2023 08 02 at 16.22.12

जिसमें निरंतर 65 मिनट तक 11 अलग-अलग भजनों पर हनुमान चालीसा पाठ आयोजित हुए अंत के शेष समय पर भजन व कीर्तन का आयोजन हुआ। भक्ति की अविरल धारा मे अतिथियों समेत अनेक भक्तों ने जमकर नृत्य भी किया।
इस आयोजन में गंधवानी विधायक उमंग सिंगार, नागरिक आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष राजेश अग्रवाल, पूर्व जिला भाजपा अध्यक्ष दिलीप पटोदिया, पाटीदार समाज प्रांतीय अध्यक्ष कृष्णकांत पाटीदार, प्रदेश कांग्रेस महासचिव कुलदीप सिंह बुंदेला, कांग्रेस नेत्री प्रभा बालमुकुंद सिंह गौतम, माहेश्वरी समाज बाग के पूर्व अध्यक्ष प्रदीप अगाल, जायसवाल समाज के ज़िला अध्यक्ष संतोष जायसवाल, किसान नेता समंदर सिंह पटेल, तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष कैलाशचंद्र चौधरी मौजूद रहे।

इसके अलावा महिला जिला कांग्रेस अध्यक्ष विजेता त्रिवेदी, शहर कांग्रेस अध्यक्ष टोनी छाबड़ा, जिला पत्रकार संघ सचिव नितिन सांखला, तहसील पत्रकार संघ बदनावर अध्यक्ष गोवर्धन सिंह डोडिया, महासचिव अनवर मंसूरी, युवक कांग्रेस पूर्व जिला अध्यक्ष राधेश्याम मुवेल, जसवंत सिंह राठौर, खेल प्रकोष्ठ जिला संयोजक लखन सिंह नवासा, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष ममता जोशी ने भी भक्ति रस का आनंद लिया।

WhatsApp Image 2023 08 02 at 16.22.17

नरेंद्र सिंह बुंदेला, भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष कुसुम सिंह सोलंकी, जिला उपाध्यक्ष विश्वास पांडे, अमझेरा प्रेस क्लब संरक्षक अभिजीत पंडित, बदनावर जनपद सदस्य बलराम चौधरी, पूर्व पार्षद बंटी डोड, कांग्रेस नेता ब्लॉक कांग्रेस गंधवानी अध्यक्ष सतपाल बरनाल, सरदारपुर नगर परिषद उपाध्यक्ष शैलेन्द्र चौहान, भाजपा पार्षद अजीत जैन, कांग्रेस नेता स्वतंत्र जोशी सहित अनेक प्रकोष्ठ एवं मंडल के पदाधिकारी उपस्थित थे।

प्रारंभ में सुंदरकांड मंडल के सदस्यों ललित शर्मा, अजय शर्मा, हरीश बैरागी, टिकेन्द्र शर्मा, पवन भाई एवं आशीष वर्मा का आयोजन समिति के सदस्यों अशोक जोशी, संयोजक संतोष पांडे, हरिकाका केमिस्ट, उपाध्यक्ष सुरेश प्रजापति, सचिव पं. धर्मेन्द्र जोशी, सह सचिव सुरेष परमार, रमेश कश्यप, कोषाध्यक्ष जितेन्द्र सोनी, ओपी सोनी, मीडिया प्रभारी गोपाल खंडेलवाल ने केसरिया दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ श्रीकांत द्विवेदी ने किया। आभार समिति के अध्यक्ष पंडित छोटू शास्त्री ने माना। कार्यक्रम में भाजपा, कांग्रेस, समाजसेवी, व्यापारी बुद्धिजीवी एवं सामाजिक संगठन के लोग कार्यक्रम में उपस्थित हुए। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी गोपाल खंडेलवाल ने दी।