Happy Birthday Asha Bhosle:16 हजार गाने गा चुकी Ashaji ने कितनी सादगी से मनाया अपना 88वां Birthday

1049

Mumbai: हजारों गीतों को अपनी आवाज से अमर बना देने वाली आशा भोसले (Asha Bhosle) ने बुधवार 8 सितंबर को परिजनों व नज़दीकी लोगों के साथ 88वां जन्मदिवस (Birthday) मनाया।उनको भारतीय सिने जगत की सर्वकालिक महान गायिकाओं में गिना जाता है।साल के नौवें महीने का यह आठवां दिन इतिहास में बहुत सुरीली और शोख गायिका आशा भोसले के जन्मदिन के तौर पर दर्ज है। 8 सितम्बर 1933 को जन्मी आशा ने 16 हजार से ज्यादा फिल्मी और गैर फिल्मी गीत गाये हैं। हिंदी के अलावा उन्होंने मराठी, बंगाली, गुजराती, पंजाबी, भोजपुरी, तमिल, मलयालम, अंग्रेजी और रूसी भाषा में भी बहुत से गीत गाए हैं।

Asha Bhosle स्वर साम्राज्ञी लता मंगेशकर की छोटी बहन और दिनानाथ मंगेशकर की पुत्री हैं।इनकी आवाज़ के प्रशंसक पूरी दुनिया में फैले हुए हैं।आशा भोंसले ने अपना पहला गीत वर्ष 1948 में सावन आया फिल्म चुनरिया में गाया। आशा की विशेषता है कि इन्होंने शास्त्रीय संगीत, गजल और पॉप संगीत हर क्षेत्र में अपनी आवाज़ का जादू बिखेरा है और एक समान सफलता पाई है। उन्होने आरडी बर्मन से दूसरा विवाह किया था।

16 वर्ष की उम्र में अपने 31 वर्षीय प्रेमी ‘गणपतराव भोसले’ (1916-1966) के साथ घर से पलायन कर पारिवारिक इच्छा के विरूद्ध विवाह किया। इस वजह से उनके रिश्तों में दरार आई । गणपत राव लता जी के निजी सचिव थे। यह विवाह असफल रहा। पति एवं उनके भाइयों के बुरे बर्ताव के कारण इस विवाह का दु:खान्त हो गया। 1960 के आसपास विवाह विच्छेद के बाद आशा जी अपनी माँ के घर दो बच्चों और तीसरे गर्भस्थ शिशु (आनन्द) के साथ लौट आईं। 1980 ई. में आशा जी ने सचिन देव बर्मन के बेटे ‘राहुल देव बर्मन’(पंचम) से विवाह किया। यह विवाह आशा जी ने राहुल देव वर्मन के अंतिम सांसों तक सफलतापूर्वक निभाया।
आशा जी का घर दक्षिण मुम्बई, पेडर रोड क्षेत्र में प्रभुकुंज अपार्टमेंट में स्थित है। इनके तीन बच्चे हैं। साथ ही पाँच पौत्र भी है।
देखिए कैसे सादगी से आशा जी ने मनाया अपना जन्मदिन