Happy News : MP के कर्मचारियों को 4% DA, एरियर भी मिलेगा, त्योहार मनेगा खुशियों से!

एरियर के भुगतान का फार्मूला अभी तय नहीं हुआ!

2457
Happy News : MP के कर्मचारियों को 4% DA, एरियर भी मिलेगा, त्योहार मनेगा खुशियों से!

Happy News : MP के कर्मचारियों को 4% DA, एरियर भी मिलेगा, त्योहार मनेगा खुशियों से!

 

Bhopal : इस साल मध्यप्रदेश के सरकारी कर्मचारियों को त्योहार सीजन में बड़ी खुशी मिलेगी। प्रदेश के साढ़े 7 लाख कर्मचारियों को दिवाली पर 4% DA देने की तैयारी है। पर, अभी अंतिम फैसले के लिए कुछ दिन इंतजार करना होगा। अंतिम फैसला 11 अक्टूबर के बाद होगा। बढ़े हुए DA का भुगतान अक्टूबर के वेतन में होगा।

यह विचार किया जा रहा है कि कर्मचारियों को बढ़े DA का भुगतान दिवाली से पहले किया जाए। इस बारे में फ़ाइनैंस डिपार्टमेंट से बातचीत चल रही है। अनुमान है कि DA के बढ़ने से कर्मचारियों को हर महीने 620 रु. और अफसरों को वेतन में 8558 रु. तक फायदा मिलेगा।

चार साल बाद DA का एरियर दिए जाने को लेकर हिसाब, किताब लगाया जाया जा रहा है। क्योंकि, कोरोना महामारी के बाद से अभी तक पिछले 26 महीनों में बढ़े हुए महंगाई भत्ते का एरियर नहीं दिया गया। इस बार 1 जुलाई से DA का भुगतान किया जा सकता है। वहीं तीन महीने के एरियर की राशि कर्मचारियों को नकद दी जाए या उनके GPF अकाउंट में डाल दी जाए, इस बारे में विचार हो रहा है।

 

38 प्रतिशत हो जाएगा DA

कर्मचारियों के DA में 4% की बढ़ोतरी होने पर कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 34 से बढ़कर 38% हो जाएगा। इसमें कर्मचारियों को हर महीने 620 रुपए और अफसरों को 8558 रुपए तक का फायदा होगा। साथ ही तीन महीने के एरियर की कर्मचारियों की न्यूनतम राशि 1860 रुपए और अधिकतम अफसरों की 34232 रुपए उनके GPF अकाउंट में डाली जा सकती है।

मध्यप्रदेश में 7. 5 लाख सरकारी कर्मचारी हैं, जिनमें 6.40 लाख नियमित और 4.75 लाख पेंशनर्स हैं। DA बढ़ने से सरकार पर इस वित्त वर्ष में (अक्टूबर से मार्च 2023 के बीच) 700 करोड़ रु. का अतिरिक्त भार आएगा। यानी हर महीने 104 करोड़ रु. का अतिरिक्त भार। साथ ही 1 जुलाई से 30 सितंबर तक के एरियर देने पर 312 करोड़ रु. एकमुश्त खर्च करने होंगे।