Mandsaur News: कांग्रेस में मेहनती एवं परिश्रमी कार्यकर्ताओं को बिना भेदभाव के उचित स्थान मिलेगा-श्री पार्चा संगठन

नगर निकाय एवं पंचायत चुनाव के लिए रहें तैयार

मंदसौर से डॉ. घनश्याम बटवाल की रिपोर्ट

मंदसौर। कांग्रेस संगठन की जारी चुनाव प्रक्रिया के तहत एआईसीसी (AICC) द्वारा नियुक्त डीआरओ श्री सुधीर पार्चा ने जिला कांग्रेस में संगठन पदाधिकारियों एवं आम कांग्रेसजनों से चर्चा की।

WhatsApp Image 2022 05 24 at 9.00.53 PM

मन को टटोला और सम्बोधित करते हुए आव्हान किया कि दो मोर्चे पर कांग्रेस को लड़ना होगा।

हमारी लड़ाई ऐसे दल से है जो झूठ बोलकर सच बताने की कोशिशें कर रहा है। इसका मुकाबला मजबूती से मिलकर कदम कदम पर साथ देकर करना है।

जनता में भरोसा कांग्रेस के प्रति क़ायम है उसे पुनः जाग्रत करना है।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त डीआरओ श्री सुधीर पार्चा मंदसौर कांग्रेस कार्यालय पर संगठन निर्वाचन, सदस्यता अभियान एवं संगठन गतिविधियों की समीक्षा हेतु आये श्री सुधीर पार्चा ने जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री नवकृष्ण पाटिल के साथ ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों, मोर्चा संगठनों, प्रकोष्ठों के अध्यक्षों के अलावा आम कांग्रेसजनों से संगठन संबंधी चर्चा कर संगठन निर्वाचन एवं वर्तमान गतिविधियों के संदर्भ में व्यापक विचार विमर्श किया।

जिला कांग्रेस कार्यालय पर आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए श्री सुधीर पार्चा ने कहा कि मंदसौर जिले में कांग्रेसजनों के साथ चर्चा की है, यहां के कांग्रेसजन स्वयं से अधिक पार्टी हित के लिये चिंतनशील हैं।

WhatsApp Image 2022 05 24 at 9.00.54 PM 1

उन्होंने एआईसीसी की भावना से अवगत कराते हुए कहा कि आगामी दिनों में संगठन निर्वाचन में उन कांग्रेसजनों को अधिक महत्व दिया जायेगा जो संगठन में मेहनत एवं परिश्रम से कार्य कर रहे हैं।

श्री पार्चा ने कहा कि संगठन सर्वोपरि है। अनुशासन के साथ प्रत्येक कार्यकर्ता कार्य करे। उन्होंने जिला कांग्रेस की प्रशंसा करते हुए सभी कांग्रेसजनों को आगामी नगरीय निकाय एवं पंचायत चुनाव हेतु अनुशासन भाव के साथ जुट जाने का आव्हान किया।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री नवकृष्ण पाटिल ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि मंदसौर जिले की संगठन गतिविधियां प्रदेश में अव्वल स्तर की है। जब से दायित्व मिला है ब्लॉक अध्यक्षों एवं संगठन पदाधिकारियों के सहयोग से एआईसीसी एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर लगातार संगठन गतिविधियाँ जारी हैं।

श्री पाटिल ने चेतावनी देते हुए कहा कि जो व्यक्ति पार्टी संगठन का अनुशासन तोड़ेगा उसे बख्शा नहीं जायेगा।

इस दौरान पूर्व विधायक श्रीमती पुष्पा भारतीय, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश रातडिया, महामंत्री महेन्द्रसिंह गुर्जर, सुवासरा विधानसभा प्रत्याशी राकेश पाटीदार, मल्हारगढ विधानसभा प्रत्याशी रहे परशुराम सिसोदिया श्यामलाल जोकचंद्र, ओमसिंह भाटी, प्रदेश महामंत्री राजेश रघुवंशी, महिला कांग्रेस अध्यक्ष रूपल अशांशु संचेती, सेवादल अध्यक्षगण मांगुसिंह बोराना, दिलीप देवड़ा, एनएसयुआई जिलाध्यक्ष सुनील बसेर, पिछड़ा वर्ग जिलाध्यक्ष दीपकसिंह चौहान, अजा विभाग जिलाध्यक्ष संदीप सलोद, बूथ प्रबंधन विभाग अध्यक्ष अभिषेक पाटीदार, ब्लॉक अध्यक्षगण किशोर गोयल, बसंतीलाल सोलंकी, पूर्व जिलाध्यक्ष किसान कांग्रेस फकीरचंद्र गुर्जर, समाज कल्याण प्रकोष्ठ अध्यक्ष अशोक खिची आदि ने भी अपने विचार रखे।

इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षगण वीरेन्द्रसिंह हाडा, भवानीशंकर धाकड़, करणसिंह, कमलेश जायसवाल सोनू, अनिल शर्मा, शीतलसिंह बोराना, कृपालसिंह सोलंकी, सुरेश पाटीदार, जगदीश धनगर, नोंदराम गुर्जर, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष एवं दलोदा सरपंच श्री विपिन जैन, किसान प्रकोष्ठ अध्यक्ष कर्णसिंह चौहान, जिला कांग्रेस पदाधिकारीगण अजहर हयात मेव, अनिल बोराना एवं बडी संख्या में जिला, कांग्रेस, ब्लॉक कांग्रेस एवं मंडपम अध्यक्षगण उपस्थित थे। संचालन कांग्रेस प्रवक्ता श्री सुरेश भाटी ने किया।

संगठन बैठक के उपरांत कांग्रेसजनों की चर्चा की। वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्री पार्चा ने इसके पहले अष्टमुखी पशुपतिनाथ महादेव मंदिर, सहस्त्र लिंग महादेव मंदिर में दर्शन किये।

यह संयोग रहा कि मंगलवार को ही जिले की मंदसौर नगर पालिका एवं अन्य नो नगर परिषद के वार्ड आरक्षण की प्रक्रिया सम्पन्न हुई। इस मौके पर श्री पार्चा ने कांग्रेस जनों में जोश भरने का दायित्व भी निर्वहन किया और एकजुटता से साम्प्रदायिक ताकतों को हराने का आव्हान किया।