रतलाम में हाटकेश्वर जयंती मनाई हर्षोल्लास से, हुए अभिषेक, पूजन, शोभायात्रा के आयोजन संपन्न! 

बड़ी संख्या में नगरवासियों ने की सहभागिता! 

79

रतलाम में हाटकेश्वर जयंती मनाई हर्षोल्लास से, हुए अभिषेक, पूजन, शोभायात्रा के आयोजन संपन्न! 

Ratlam : मध्य प्रदेश नागर ब्राह्मण परिषद की रतलाम शाखा के तत्वाधान में भगवान हाटकेश्वर के प्रगट उत्सव पर अनेक धार्मिक आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुए। इसी क्रम में 3 अप्रैल को राधा कृष्ण गार्डन में नागर मिलन समारोह एवं भोजन प्रसादी का आयोजन भी रखा गया। हाटकेश्वर जयंती पर मठ मंदिर एवं नागर वास स्थित हाटकेश्वर मंदिरों में रुद्राभिषेक अर्चन, आरती का आयोजन हुआ।

IMG 20260403 WA0078

समाज के वरिष्ठ प्रदीप रावल ने परिवार सहित अभिषेक कर धर्म लाभ लिया। शाम को मठ मंदिर से भव्य शोभा यात्रा प्रारंभ हुई। आगे बैंड की मधुर भजनों एवं गरबा धून पर महिलाओं, पुरुषों ने गरबा नृत्य किया। सजी हुई बग्गी में भगवान हाटकेश्वर को विराजमान कर नगर भ्रमण कराया। साथ में बड़ी संख्या मे सौम्य वस्त्रों में सुशोभित महिलाओं-पुरुषों ने चल समारोह को शोभायमान बना दिया। समारोह कॉलेज रोड, नाहरपुरा, डालू मोदी बाजार, पैलेस रोड होते हुए नागर वास स्थित मठ मंदिर पहुंचा, जहां महाआरती एवं प्रसादी आयोजन का समाजजनों ने लाभ लिया।

हाटकेश्वर जयंती के आयोजनों में समाज अध्यक्ष जितेंद्र नागर एवं महिला शाखा अध्यक्ष मीनाक्षी रावल सहित ओम त्रिवेदी, नवनीत मेहता, संजय दवे, संदीप जोशी, विवेक नागर, सतीश मेहता, भुवनेश दवे, गोपाल नागर, निर्मल व्यास बबलू, धर्मेंद्र नागर, हेमंत भट्ट, दिलीप मेहता, सत्येंद्र मेहता, महेश रावल, राजेंद्र रावल, चंद्रकांत मेहता, सुशील नागर, हरिश मेहता, योगेश नागर, शैलेंद्र मेहता, शरद मेहता अशोक मेहता, अलका मेहता अमिता मेहता, अनुराधा दवे, प्रमिला त्रिवेदी, ज्योति मेहता सहित अनेक नागर जनों ने उपस्थित होकर कार्यक्रमों को सफल बनाया समापन पर सचिव संदीप जोशी ने सभी का आभार व्यक्त किया!