Havoc Of Fog : इंदौर और आसपास का इलाका कोहरे आगोश में!

रात से कोहरा छाया, जिसने सुबह 10 बजे के बाद तक असर दिखाया!

395

Havoc Of Fog : इंदौर और आसपास का इलाका कोहरे आगोश में!

Indore : डेढ़ दिन हुई बारिश के बाद मंगलवार रात से शहर कोहरे की चपेट में है। रात को जो लोग घर से बाहर निकले, उन्होंने कोहरा महसूस किया। इस वजह से विजिबिलिटी बहुत कम रही। लोगों को कुछ मीटर दूर का कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा था। बुधवार सुबह भी कोहरा छाया रहा। 10 बजे के बाद तक शहर की सड़कों पर वाहन बेहद धीमे और हेडलाइट जलाकर जाते दिखाई दिए।

WhatsApp Image 2023 11 29 at 11.15.42 1

बुधवार सुबह से ही शहर और आसपास घना कोहरा छाया। सौ मीटर दूर देखने में भी दिक्कत थी। बाहर के रास्तों पर कुछ मीटर देखना भी मुश्किल हुआ। खेतों के ऊपर तो कोहरा साफ़ नजर आया। मौसम विभाग ने आज और कल 30 नवम्बर को इंदौर-उज्जैन संभाग में हल्की से मध्यम बारिश के आसार जताए हैं। इस दौरान तेज हवाएं चलेंगी। 1 दिसम्बर को भी बारिश होने के आसार हैं।

मौसम विभाग ने दावा किया कि आज भी बारिश के आसार हैं। इस दौरान तेज हवाएं चलेंगी और तापमान में गिरावट आएगी। इससे एक बार फिर ठंड चमकेगी। ऐसा मौसम कल 30 नवंबर को भी रहेगा। मौसम विभाग ने इसे लेकर अलर्ट भी जारी किया। इसके बाद ही प्रशासन ने नर्सरी से पांचवीं तक के स्कूलों का समय बदल दिया गया है। कोई भी निजी या सरकारी स्कूल सुबह 9 बजे के पहले नहीं लग सकेगा। बाकी कक्षाएं लगती रहेंगी।

बारिश से बिगड़े हालात

इंदौर और आसपास रविवार को 2 इंच से ज्यादा बारिश हुई, जिसने नवंबर में पिछले 10 साल की बेमौसम बारिश का रिकॉर्ड तोड़ दिया। सोमवार को दिनभर बारिश हुई। इस दौरान 2 मिमी बारिश दर्ज की गई। मंगलवार को सुबह से बादल छाने के साथ बीच में धूप भी निकली और बारिश नहीं हुई। इस दौरान दिन का तापमान 24 डिग्री सेल्सियस (-5) रहा। दिनभर 11 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से ठंडी हवा चली। आज बुधवार को भी सुबह हल्की धूप निकली, पर कोहरे ने उसका असर ख़त्म कर दिया।