ड्यूटी के दौरान प्रधान आरक्षक को हार्ट अटैक, हालत गंभीर होने पर ग्वालियर रेफर

50

ड्यूटी के दौरान प्रधान आरक्षक को हार्ट अटैक, हालत गंभीर होने पर ग्वालियर रेफर

छतरपुर: पुलिस कार्यालय में ड्यूटी के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब महिला सुरक्षा शाखा में पदस्थ प्रधान आरक्षक गणेश सिंह गौतम को अचानक सीने में तेज दर्द उठा। स्थिति बिगड़ते देख साथी कर्मचारियों ने तुरंत उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक जांच में डॉक्टरों ने हार्ट अटैक की पुष्टि की।

साथियों की सतर्कता से तुरंत मिला उपचार..

घटना कल शाम करीब 4 से 5 बजे के बीच की बताई जा रही है। ड्यूटी के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ने पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने बिना देर किए उन्हें अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने तुरंत प्राथमिक उपचार शुरू किया, जिससे उनकी हालत को स्थिर करने की कोशिश की गई।

IMG 20260411 WA0097

अधिकारी पहुंचे अस्पताल, ली जानकारी..

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक अगम जैन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आदित्य पटले और CSP अरुण सोनी जिला अस्पताल पहुंचे। अधिकारियों ने चिकित्सकों से चर्चा कर उपचार की पूरी जानकारी ली और आवश्यक व्यवस्थाओं के निर्देश दिए।

गंभीर हालत में ग्वालियर किया गया रेफर..

डॉक्टरों ने स्थिति को गंभीर बताते हुए बेहतर उपचार के लिए प्रधान आरक्षक को ग्वालियर रेफर करने की सलाह दी। इसके बाद उन्हें एंबुलेंस के माध्यम से ग्वालियर भेजा गया, जहां विशेषज्ञ चिकित्सकों की निगरानी में उनका इलाज जारी है।

IMG 20260411 WA0096

हालत में सुधार, उपचार जारी..

जानकारी के अनुसार ग्वालियर में उपचार के दौरान उनकी स्थिति में धीरे-धीरे सुधार बताया जा रहा है। पुलिस विभाग के अधिकारी लगातार उनके स्वास्थ्य पर नजर बनाए हुए हैं।

CSP ने दी जानकारी..

CSP अरुण सोनी ने बताया कि प्रधान आरक्षक को अचानक सीने में दर्द की शिकायत हुई थी, जिसके बाद तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें ग्वालियर रेफर किया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

पुलिस विभाग के इस कर्मठ जवान की तबीयत बिगड़ने की खबर से पूरे महकमे में चिंता का माहौल है, वहीं सभी उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।