Headmaster Fail : बच्चों के सामने हेड मास्टरनी से सवाल हल नहीं हुआ!

कलेक्टर ने प्राथमिक शाला के निरीक्षण के दौरान सबकी परीक्षा ली

467
Headmaster Fail : बच्चों के सामने हेड मास्टरनी से सवाल हल नहीं हुआ!

Headmaster Fail : बच्चों के सामने हेड मास्टरनी से सवाल हल नहीं हुआ!

Balaghat : जिले के बिरसा विकासखंड के मोहगांव की शासकीय प्राथमिक शाला की महिला हेड मास्टर 441 में 4 का भाग नहीं दे सकीं। इसके बाद भी कलेक्टर ने हेडमास्टर का वेतन वृद्धि रोकने और प्रभार वापस लेने के निर्देश दिए। बालाघाट कलेक्टर डॉ गिरीश कुमार मिश्रा (Girish Kumar Mishra) इस स्कूल में निरीक्षण करने पहुंचे थे।

स्कूल पहुंचे कलेक्टर ने बच्चों से कुछ सवाल किए। बच्चे इसका जवाब नहीं दे पाए। इसके बाद कलेक्टर ने स्कूल की हेडमास्टर सोना धुर्वे को बच्चों के सामने 441 को 4 से भाग देने के लिए कहा। हेड मास्टर बच्चों के सामने 441 को 4 से भाग नहीं दे सकीं। कलेक्टर ने बच्चों का ज्ञान परखने के लिए गणित का यह सवाल हल करने को दिया था। उन्होंने पहले स्कूली बच्चों को यही सवाल दिया, बाद में हेड मास्टरनी से यही भाग देने को कहा, पर ये मुश्किल सवाल उनसे भी हल नहीं हुआ। कलेक्टर डॉ गिरीश कुमार मिश्रा आज 26 अगस्त को इस प्राथमिक शाला के आकस्मिक निरीक्षण पर पहुंचे थे।
बाद में हेड मास्टर ने सफाई देते हुए कहा कि लॉकडाउन होने के कारण बच्चों की पढ़ाई बाधित थी। बच्चों को अभी सिखा रहे हैं। हेडमास्टर की सफाई सुनकर कलेक्टर ने उन्हें वही सवाल पकड़ा दिया। हेड मास्टरनी ने कोशिश जरूर की, पर उत्तर गलत आया।

इस पर कलेक्टर ने हेड मास्टर से पूछा कि भाग करने के बाद कैसे पता करेंगे कि यह सही है या नहीं। तो मैडम कुछ जवाब नहीं दे सकी। इस पर कलेक्टर ने पहले तो बच्चों के सामने ही हेड मास्टर को जमकर फटकार लगाई। इसके बाद एक वेतन वृद्धि रोकने और प्रभार से हटाने के निर्देश विभाग के अधिकारी को दिए।