Health insurance-: MP में कर्मचारियों और पेंशनरों को बीमे की बड़ी सौगात, 25 लाख तक का कैशलेस हेल्थ इंश्योरेंस होगा कवर

76

Health insurance-: MP में कर्मचारियों और पेंशनरों को बीमे की बड़ी सौगात, 25 लाख तक का कैशलेस हेल्थ इंश्योरेंस होगा कवर

Bhopal: Health insurance – मध्यप्रदेश में बिजली कर्मचारियों, अधिकारियों को स्वास्थ्य बीमा की बड़ी सौगात मिली है। उनके लिए कम प्रीमियम पर अधिक चिकित्सकीय व्यय लाभ दिलाने वाली य़ोजना लागू की गई है। मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने अपने कार्मिकों, अधिकारियों के लिए यह कदम उठाया है।

स्वास्थ्य बीमा के अनोखे कवच के रूप में 25 लाख तक का कैशलेस हेल्थ इंश्योरेंस कवर होगा। मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने इसके लिए मेडसेव हेल्थ इंश्योरेंस से करार किया है।

प्रदेश के बिजली कर्मचारियों, अधिकारियों के लिए कैशलेस बीमा योजना लागू कर दी गई है। ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के निर्देश पर मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी इंदौर के प्रबंध निदेशक अनूप कुमार सिंह के मार्गदर्शन में योजना लागू की गई। बिजली कंपनी के अधिकारियों ने बताया इसके लिए मेडसेव हेल्थ इंश्योरेंस से विशेष करार किया गया है। स्वास्थ्य बीमा योजना पर दोनों कंपनियों के प्रतिनिधियों के बीच दस्तावेजीकरण की प्रक्रिया पूरी की गई।

कैशलेस बीमा योजना के दस्तावेजीकरण की प्रक्रिया प्रबंध निदेशक कार्यालय में हुई। इस अवसर पर पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के मुख्य महाप्रबंधक प्रकाश सिंह चौहान, संयुक्त सचिव संजय मालवीय, इंश्योरेंस कंपनी के क्षेत्रीय प्रबंधक विनय रिछारिया आदि मौजूद थे।

*पेंशनर्स भी लाभ ले सकेंगे*

कम प्रीमियम पर अधिक चिकित्सकीय व्यय लाभ दिलाने वाली यह य़ोजना बिजली कर्मचारियों, अधिकारियों के लिए अनोखे कवच के रूप में काम आएगी। इस कैशलेस हेल्थ बीमा योजना से कर्मचारियों के परिवार का पांच सौ रूपए प्रतिमाह की प्रीमियम पर 5 लाख रुपए का, 1 हजार मासिक प्रीमियम पर 10 लाख रुपए का, 2 हजार रुपए मासिक प्रीमियम पर 25 लाख का कैशलेस हेल्थ इंश्योरेंस कवर रहेगा।

खास बात यह है कि मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी से पेंशन प्राप्त करने वाले पूर्व कर्मचारी यानि पेंशनर्स भी सपरिवार इस योजना का चुनिंदा शर्तों के अधीन लाभ ले सकेंगे।